7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलकौन उर्वशी रौतेला... पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह बोले, मैं नहीं जानता उसे

कौन उर्वशी रौतेला… पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह बोले, मैं नहीं जानता उसे

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों अपनी गेंदबाजी से अधिक बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। नसीम ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। पाकिस्तानी टीम को ना सिर्फ इस मैच में जीत मिली थी बल्कि इसके साथ ही भारत को भी फाइनल की रेस से बाहर होना पड़ा था। नसीम के इस दमदार खेल को देखकर मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी उनकी फैन बन गई और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एडिट किया हुआ एक वीडियो स्टोरी भी शेयर किया था। जिसके एक फ्रेम में उर्वशी जबकि दूसरे में नसीम शाह थे।

उर्वशी के इस इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद नसीम शाह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि अब नसीम ने उर्वशी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे निश्चित रूप से उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल सोशल मीडिया पर नसीम शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है, जिसमें वह करते हैं कि मैं नहीं जानता उर्वशी कौन है और उन्होंने क्या वीडियो डाली थी।

इस वीडियो में नसीम कहते हैं कि, ‘मुझे तो ऐसा कुछ नहीं पता, मैं तो ग्राउंड में खेलता हूं। इस तरह लोग वीडियोज ये सब भेजते रहते हैं। जो भी आते हैं उनकी मेहरबानी है कि वह स्टेडियम आकर मैच देखते हैं। जो भी पसंद करते हैं कोई भी हो मेरे लिए तो अच्छी बात है। कोई भी अगर मेरे लिए आता है तो मैं कौन सा आसमान से आया हुआ हूं। ऐसा कुछ खास नहीं है मेरे अंदर।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ पता नहीं है कि उर्वशी कौन हैं और क्या है। मुझे नहीं पता वीडियो कहां से आया। इस सब चीजों को लेकर मेरा कोई प्लान नहीं है। मैं सिर्फ अभी क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं।’

बता दें कि सिर्फ उर्वशी ही नहीं भारत की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी नसीम के लिए अपनी दिल की बात कही थी। सुरभि ने ट्वीट कर नसीम के लिए लिखा, ‘पाकिस्तान को अब निश्चित तौर पर एक हीरा मिल गया है।’ नसीम के लिए अपनी दिल की बात लिखते ही सुरभि ज्योति का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया ने भी सुरभि ज्योति का यह ट्वीट लगातार खबरों में बना हुआ है।

सुरभि ज्योति मशहूर टीवी सीरियल नागिन की एक्ट्रेस हैं। नागिन के अलावा सुरभि कुबूल है सीरियल से भी काफी प्रसिद्धि मिली है। सुरभि को इस शो के लिए इंडियन टैली अवार्ड भी मिला है। सीरियल के अलावा सुरभि बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ में काम कर चुकी हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...