9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलकौन कहता था मैं खत्म हो गया? मोहम्मद शमी का गजब कमबैक,...

कौन कहता था मैं खत्म हो गया? मोहम्मद शमी का गजब कमबैक, गेंद से यूं बरपाया कहर

Published on

नई दिल्ली

किसी भी खिलाड़ी को लेकर कुछ लोग इतने जजमेंटल हो जाते हैं कि पूछिए मत। अगर खिलाड़ी चोटिल हुआ तो बातों ही बातों में उसका करियर खत्म करा देते हैं। वापसी नामुमकिन बताते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि खिलाड़ी का चोट से चोली दामन का साथ होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मोहम्मद शमी के साथ। वनडे विश्व कप 2023 में खतरनाक प्रदर्शन के बाद जब वह चोटिल हुए तो लोग उन्हें लेकर तमाम कयास लगाने लगे। इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में नहीं खेले तो लोग संन्यास और करियर खत्म जैसी बातें करने लगे, लेकिन फाइटर कहे जाने वाले मोहम्मद शमी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में गजब का कमबैक किया है।

उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि 54 रन ही खर्च किए। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में भी ताल ठोक दी है। उन्होंने 19 ओवर में 4 मेडन डाले, जबकि 54 रन खर्च किए। रोचक बात यह है कि मैच के पहले दिन उन्होंने 10 ओवर किए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन इंटरनेशनल लेवल के बल्लेबाजों के लिए खौफ कहे जाने वाले शमी ने दूसरे दिन कमाल किया।

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने मध्य प्रदेश के कप्तान शुभमन शर्मा (8) के रूप में पहला विकेट हासिल किया, जबकि सारांश जैन (7) को भी क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अपने इंटरनेशनल टीम में साथी कुमार कार्तिकेय को 9 रनों के निजी स्कोर पर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया तो आखिरी विकेट कुलवंत खेजरोलिया (0) के रूप में लिया। इस तरह से उन्होंने मध्य प्रदेश की पहली पारी 59 ओवरों में 167 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि खिताब जितवाने वाले मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज करने का फैसला किया था। दरअसल, शमी ने आखिरी मैच 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। उसके बाद से वह चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहे थे। पिछले आईपीएल सीजन में भी वह नहीं खेल पाए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...