9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलअक्षर पटेल को कोहली से पहले बल्लेबाजी के लिए किसने भेजा, मोहम्मद...

अक्षर पटेल को कोहली से पहले बल्लेबाजी के लिए किसने भेजा, मोहम्मद सिराज ने बताई अंदर की बात

Published on

मीरपुर

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 45 रन तक चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि किसी एक बल्लेबाज की लंबी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी होगी।

एक लंबी पारी की जरूरत
मोहम्मद सिराज सिराज ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें अभी ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि हमने सिर्फ चार विकेट गंवाए हैं। हमें लगभग 80 (100) रन और चाहिए। हमें सिर्फ एक बल्लेबाज से लंबी पारी की जरूरत है, अक्षर क्रीज पर सही इरादा दिखा रहा है।’ मैच के तीसरे दिन स्टंप्स के समय अक्षर पटेल 26 जबकि जयदेव उनादकट तीन रन बनाकर खेल रहे थे। भारत को जीत के लिए और 100 रन की जरूरत है।

सिराज ने कहा, ‘हां, हमने दो विकेट अतिरिक्त गंवाए लेकिन अक्षर ने पिच से सामंजस्य बैठा लिया है, वह मजबूत जज्बा दिखा रहे है। इसके बाद हमारे पास ऋषभ और श्रेयस भी हैं, इसलिए हमें ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।’ भारतीय टीम अगर 145 रन बना लेती है तो इस मैदान पर चौथी पारी में जीत दर्ज करते हुए यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर होगा। इससे पहले इस मैदान पर चौथी पारी में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 209, 205 और 103 रन बने है।

विराट से पहले उतरे अक्षर
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने लोकेश राहुल (02) और चेतेश्वर पुजारा (06) के विकेट जल्दी गंवा दिये जिसके बाद कोच राहुल द्रविड़ ने अक्षर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। सिराज ने कहा, ‘अक्षर भेजना प्रबंधन का फैसला था। मुझे लगता है कि अगर बायें और दायें हाथ के बल्लेबाज है तो गेंदबाजों के लिए सामंजस्य बैठाना मुश्किल होता है।’ हैदराबाद के इस गेंदबाज ने दूसरी पारी में मोमिनुल हक (पांच) और लिटन दास (73) के विकेट चटकाये जिससे भारत ने बांग्लादेश की पारी को 231 रन पर समेटा।

सिराज ने कहा, ‘इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए अतिरिक्त उछाल है, इसलिए मैं बल्लेबाजों के लिए मुश्किल क्षेत्र में जितना संभव हो सके उतना गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। हमें अतिरिक्त उछाल मिल रही थी और हमारी योजना गेंद को जोर से टप्पा खिलाने की थी।’

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...