6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलइस मुस्कान पर कौन न मर जाए, विराट ने 3 साल बाद...

इस मुस्कान पर कौन न मर जाए, विराट ने 3 साल बाद ठोका शतक, पोटिंग को पछाड़ा

Published on

चटगांव

खरबूजा को देखकर, खरबूजा रंग बदलता है। ये कहावत सिर्फ सुनी थी, लेकिन आज देख भी ली। बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे भले ही ईशान किशन के दोहरे शतक के लिए याद रखा जाएगा, लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने भी कमाल कर दिया। अगस्त 2019 यानी 3 साल बाद एकदिवसीय क्रिकेट में शतक जड़ा। कोहली ने 91 गेंद में 113 रन की जबरदस्त पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद चीकू के चेहरे की चमक, मुस्कुराहत देखते ही बन रही थी।

बाउंड्री से आए अधिकतर रन
विराट ने अपनी 113 रन की पारी में 124.17 की स्ट्राइक रेट से 11 चौके और 2 छक्के उड़ाए। दूसरी छोर पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन ने जब वनडे का दोहरा शतक पूरा किया तो उसके बाद किंग कोहली ने भी गियर बदला और तेजी से रन बनाने शुरू किए। विराट कोहली का विकेट शाकिब-अल-हसन ने तब लिया, जब वह इनसाइड आउट शॉट मारना चाहते थे, लेकिन खराब टाइमिंग के चलते मेहदी हसन मिराज को कैच थमा बैठे।

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से आखिरी वनडे शतक वेस्टइंटडीज के खिलाफ आया था। पोर्ट ऑफ स्पेन में उन्होंने यह सेंचुरी जमाई थी। तब किंग कोहली ने 99 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए थे। अपनी कप्तानी में टीम को जीत भी दिलाई थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने कई फिफ्टी ठोकी। तीन बार तो 80 के ऊपर का स्कोर भी खड़ा किया, लेकिन शतक नहीं पूरा कर पा रहे थे।

रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में सेंचुरी बनाते ही विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया। अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से आगे निकल गए हैं। यह विराट की इंटरनेशनल सर्किट में 72वीं सेंचुरी थी। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 664 इंटरनेशनल मैच में कुल 100 सेंचुरी जमाई हैं। दूसरे नंबर पर विराट हैं, जिन्होंने 482 मैच में 72 शतक पूरे किए। रिकी पोंटिंग अब 560 मैच में 71 इंटरनेशनल शतक के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

ईशान किशन का दोहरा शतक
बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन ने मैच में दोहरा शतक बनाया। ये कमाल करने वाले वह दुनिया के सातवें और भारत के चौथे बल्लेबाज बने। ऐसा कोई बांग्लादेशी बोलर नहीं बचा, किशन ने जिसकी धुनाई नहीं की। 50 गेंद में अर्धशतक, 85 गेंद में शतक, 103 गेंद में 150 का आंकड़ा पूरा करने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने 126 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की। ईशान 131 गेंद में 210 रन बनाकर आउट हुए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...