4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरजत पाटीदार ही क्यों बने RCB के कप्तान? ये 5 खिलाड़ी योग्य...

रजत पाटीदार ही क्यों बने RCB के कप्तान? ये 5 खिलाड़ी योग्य होते हुए भी रहे बदकिस्मत

Published on

आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी की टीम की कमान इस साल युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार संभालते हुए नजर आएंगे। रजत को सिर्फ 20 लाख रुपये में आरसीबी की टीम ने अपने साथ शामिल किया था। जबकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रजत को आरसीबी की टीम ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आरसीबी की टीम में कई और ऐसे खिलाड़ी हैं जो कप्तान बनने के दावेदार थे, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने ये जिम्मेदारी रजत को ही सौंपी। ऐसे में एक नजर उन खिलाड़ियों पर भी डाल लीजिए।

विराट कोहली सबसे बड़े दावेदार
आरसीबी की कप्तानी मिलने से पहले अगर रजत पाटीदार के रास्ते में कोई खिलाड़ी खड़ा था तो वो विराट कोहली ही थे। विराट को आरसीबी की मैनेजमेंट एक बार फिर से कप्तान बनाना चाहती थी, लेकिन बाद में रजत को कैप्टन बना दिया गया। विराट आरसीबी के साथ पहले सीजन यानी कि 2008 से ही जुड़े हुए हैं और उन्होंने साल 2013 से 2021 तक टीम की कप्तानी संभाली है। इस दौरान टीम ने 2016 का फाइनल भी खेला था, लेकिन वहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उन्हें हराकर जीतने में कामयाब रही थी।

भुवनेश्वर कुमार भी दावेदार
आरसीबी की टीम में विराट कोहली के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा सीनियर खिलाड़ी हैं वो भुवनेश्वर कुमार ही हैं। भुवी को हाल ही में आरसीबी की टीम ने ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये खिलाड़ी आईपीएल में दो बार पर्पल कैप भी अपने नाम कर चुका है। वहीं भुवी सनराइजर्स की 2016 विजेता टीम का हिस्सा भी थे। लेकिन उन्हें भी कप्तानी नहीं मिल पाई।

क्रुणाल पंड्या भी बन सकते थे कप्तान
आरसीबी की टीम में कप्तानी के एक और बड़े दावेदार क्रुणाल पंड्या थे। क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस की टीम के साथ आईपीएल के कई खिताब जीते हैं और वो घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की टीम की कप्तानी भी करते हैं। आरसीबी ने क्रुणाल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 5.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

जितेश शर्मा भी हो सकते थे कप्तान
आरसीबी की टीम के एक और कप्तानी ऑप्शन जितेश शर्मा थे। आरसीबी की टीम ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था। जितेश पंजाब किंग्स के लिए कई साल से खेल रहे थे और वहां वो एक समय पर कप्तान बनने की रेस में भी मौजूद थे। जितेश एक विकेटकीपर हैं और क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर कप्तान हमेशा ज्यादा कामयाब साबित होते हैं। उदाहरण के तौर पर आप एमएस धोनी, ऋषभ पंत और एडम गिलक्रिस्ट को देख सकते हैं।

देवदत्त पडिक्कल भी पहले खेल चुके
आरसीबी की टीम कप्तानी के लिए देवदत्त पडिक्कल की ओर भी देख सकती थी। देवदत्त पहले भी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और उन्हें विराट कोहली का करीबी भी माना जाता है। आरसीबी की टीम ने मेगा ऑक्शन में उन्हें उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में कप्तानी के लिए वो भी एक दावेदार जरूर थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...