11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलमिट्टी के रंग पर क्यों बरपा हंगामा, इंदौर टेस्ट से पहले पिच...

मिट्टी के रंग पर क्यों बरपा हंगामा, इंदौर टेस्ट से पहले पिच को लेकर फिर मचा बवाल

Published on

इंदौर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच को लेकर भी बवाल खड़ा हो चुका है। दोनों टीमों के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 1 मार्च से खेला जाना है। ऐसे में पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खेमा सहमा हुआ है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि पहले टेस्ट मैच की तरह इस बार मुकाबला तीन दिन में खत्म नहीं होगा।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा मैच
होल्कर के मैदान पर दो तरह की पिच को बनाया गया है। एक काली मिट्टी की और दूसरी लाल मिट्टी की। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच काली मिट्टी के बने पिच मैच होगा। इसके लिए ग्राउंड्समैन खास तैयारियों में जुट हुए हैं।

नागपुर और दिल्ली में तीन दिन में खत्म हो गया था टेस्ट
वहीं दूसरी तरफ इंदौर क्रिकेट प्रशासन की कोशिश होगी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला कम से कम तीन दिन में तो खत्म ना हो। क्योंकि नागपुर और दिल्ली में खेला गया मैच सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया था। वहीं इसी साल वनडे विश्व की मेजबानी भी भारत के पास है। ऐसे में इंदौर की कोशिश होगी कि वह एक बेहतर टेस्ट कराएं जिससे कि विश्व कप में भी उसे कुछ मैचों की मेजबानी मिले।

आईसीसी की तरफ से मिला है डिमेरिट पॉइंट्स
इसके अलावा आईसीसी ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए पिच को डिमेरिट पॉइंट्स दिए। ऐसे में इंदौर क्रिकेट प्रशासन यह नहीं चाहेगा कि विश्व कप की इस साल में आईसीसी की तरफ से उसे भी डिमेरिट अंक ना मिले जिससे कि विश्व कप के मैचों के लिए कोई दिक्कत हो।

पिच लगातार डाला जा रहा है पानी
इसके अलावा ग्राउंड्स मैन ने पिच के दोनों साइड पर गढ़े को भी भर दिया गया है। इसके अलावा पिच पर लगातार पानी का छिड़काव और रोलिंग की जारी रही है। वहीं उम्मीद यह की जा रही है कि मैच से पहले पिच मौजूद घास को भी काट दिया जाएगा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...