22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलदिल्ली छोड़ वाइजैग में क्यों होम मैच खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स? सामने आई...

दिल्ली छोड़ वाइजैग में क्यों होम मैच खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स? सामने आई बड़ी वजह

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बदलाव है, क्योंकि वे अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेल पाएंगे। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बजाय विशाखापत्तनम में अपने पहले दो होम मैच खेलने होंगे। इस बदलाव के पीछे कारण अरुण जेटली स्टेडियम में मैदान तैयार करने के लिए समय की कमी है।

क्यों दिल्ली कैपिटल्स विशाखापत्तनम में खेल रही अपने होम मैच?
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि महिला प्रीमियर लीग मैचों की तैयारियों के कारण स्टेडियम अनुपलब्ध है। दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलकर करेगी। उनका पहला ‘होम मैच’ 31 मार्च को विशाखापत्तनम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।

दिल्ली कैपिटल्स अपना दूसरा होम मैच 31 मार्च को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होगा। डीडीसीए ने आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा से पहले ही बीसीसीआई को स्टेडियम की स्थिति से अवगत करा दिया था। डीडीसीए के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस ने कहा, ‘कारण डब्ल्यूपीएल है। हम दो हफ्ते में कुल 11 मैचों की मेजबानी करेंगे और 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने के साथ, दिल्ली में पहला आईपीएल मैच 24 मार्च को होना था, इसलिए हमारे पास पिच तैयार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। बीसीसीआई पहले दो मैचों को दूसरी जगह कराने के लिए सहमत हो गया है और हमें कुछ समय मिल जाएगा।’

चेन्नई और आरसीबी में होगा पहला मैच
आपको बता दें कि 22 मार्च से आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। सीजन का पहला मैच गत विजेता चैन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव के चलते अभा सिर्फ 17 दिनों के शेड्यूल की ही बीसीसीआई ने अनाउंसमेंट की है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...