30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली के अद्भुत कैच पर वाइफ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

विराट कोहली के अद्भुत कैच पर वाइफ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

Published on

नई दिल्ली

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में जहां केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ सुर्खियां बटोरी, तो वहीं आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी दिल ने भारतीयों का दिल जीत लिया। इन सबके अलावा विराट कोहली की फील्डिंग भी खूब वाह-वाही हुई। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक कोहली की फील्डिंग देखने लायक थी। कोहली ने पहले तो एक हाथ ही गजब का थ्रो करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रन आउट कर दिया और फिर उसके बाद बाउंड्री पर हवा में उड़कर एक हाथ से ही अद्भुत कैच पकड़ लिया।

विराट के इस कैच को देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी दंग रह गए और वे ताली बजाने पर मजबूर हो गए। उनके अलावा विराट के इस हैरतअंगेज कैच पर अब उनकी वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी रिएक्शन आया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के इस कैच की दिल खोलकर तारीफ की है।अनुष्का ने आईसीसी का वीडियो शेयर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसके कैप्शन में ‘ब्यूटी’ लिखा है। उन्होंने साथ ही हर्ट इमोजी भी शेयर की है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंगलिस हलके हाथ से शॉट खेलकर एक रन चुराना चाहते थे, ताकि स्ट्राइक टिम डेविड को मिल सके। मगर 30 गज के घेरे में तैनात विराट कोहली ने फूर्ती से गेंद को पकड़ा और सीधा स्टंप पर दे मारा। कोहली के इस रन आउट से खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगर टिम डेविड आखिर तक रुकते तो यह मैच ऑस्ट्रेलिया जीत सकता था।

विराट ने फिर 20वें ओवर में दिल जीता जब ऑस्ट्रेलिया जीत से 11 रन दूर था। शमी ने तीसरी गेंद ओवर पिच डाली और बल्लेबाजी कर रहे पैट कमिंस ने सामने की तरफ हवाई फायर कर दी। लॉन्ग ऑन की दिशा में तैनात विराट कोहली ने एक हाथ से हवा में उछलकर लाजवाब कैच पकड़ा। कोहली के इस प्रयास को देखने के बाद पैट कमिंस समेत हर कोई हैरान था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...