17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलबारिश से धुलेगा भारत-AUS का तीसरा T20 मैच? जानेें हैदराबाद के मौसम...

बारिश से धुलेगा भारत-AUS का तीसरा T20 मैच? जानेें हैदराबाद के मौसम का हाल

Published on

हैदराबाद,

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (25 सितंबर) हैदराबाद में टी20 मुकाबला खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को चार विकेट से पराजित किया था. वहीं दूसरे टी20 मैच में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब तीसरा मैच सीरीज के लिहाज से निर्णायक हो गया है.

ऐसा रहेगा हैदराबाद का मौसम
तीसरे टी20 मैच में भी बारिश थोड़ा बहुत खलल डाल सकता है. मैच के दौरान तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी. लगभग 59% बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना 55% है. वैसे हैदराबाद में बारिश का अनुमान शाम 5 बजे के करीब जताया गया है और मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है. टॉस जीतने वाली टीम बिना संकोच जरूर बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.

AUS को मात देकर आज सीरीज पर कब्जा करने की तैयारी में भारत
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के काफी मुफीद रहती है. दोनों टीमों के पास कुछ बड़े हिटर हैं, ऐसे में बड़े स्कोर की भविष्यवाणी करना गलत नहीं होगा. वैसे इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों के बीच अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है. हैदराबाद के मैदान पर 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल या आईपीएल मैच नहीं खेला गया है. यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के ही बीच आखिरी मुकाबला हुआ था, जिसमें रनों की बरसात हुई थी.

फॉर्म में लौटना चाहेंगे चहल-हर्षल
मुकाबले में सबकी निगाहें हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल पर होंगी, जो अबतक बेअसर साबित हुए हैं. भारत ने नागपुर में जीत दर्ज करके सीरीज भले ही बराबर कर ली हो, लेकिन हर्षल और चहल की फॉर्म चिंता का विषय बन चुका है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले इन दोनों को फॉर्म में वापसी करते हुए देखना चाहेगी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी अच्छी खबर है लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म चिंता का विषय है. भुवनेश्वर को दूसरे टी20 मैच से बाहर बैठना पड़ा था.

कोहली-राहुल पर होंगी निगाहें
बल्लेबाजी में रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली को अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रखने की जरूरत है. सूर्यकुमार यादव भी पिछले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन राहत की बात यह है कि हार्दिक पंड्या लगातार बढ़िया खेल दिखा रहे हैं. भारत के बल्लेबाजों की एक और कमजोरी लेग स्पिन है, जिसका एडम जाम्पा खूब फायदा उठा रहे हैं.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...