10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारत करेगा ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर? AFG से हारने के बाद...

भारत करेगा ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर? AFG से हारने के बाद ऐसा है सेमीफाइनल का सिनारियो

Published on

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को टी-20 विश्व कप सुपर आठ-राउंड के मैच में रविवार को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक बनाकर टीम को छह विकेट पर 148 रन तक पहुंचाया। हरफनमौला गुलबदीन नईब ने 20 रन देकर चार विकेट लिए, जिसकी मदद से उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर आउट कर दिया। इसी के साथ सेमीफाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में चलिए आपको ग्रुप-1 से सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन का पूरा सिनारियो समझाते हैं।

भारत से हारते ही ऑस्ट्रेलिया का गेम ओवर?
लीग राउंड से सुपर-8 में पहुंची आठ टीम को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम हैं। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया और दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात देकर वह पॉइंट्स टेबल में टॉप है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था, लेकिन अब दूसरे मैच में वह अफगानिस्तान से हार गई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 का अपना आखिरी मैच सोमवार को एक-दूसरे के खिलाफ ही खेलना है, ऐसे में यह मुकाबला अब कंगारुओं के लिए नॉकआउट की तरह हो चुका है। अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को मात दे दी तो दो जीत और एक हार के साथ पठान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

अगर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया तो क्या?
इस स्थिति में सारी निगाहें 25 जून को होने वाले अफगानिस्तान और बांग्लादेश पर होंगी। अगर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो उसके भी नाम ऑस्ट्रेलिया की तरह तीन मैच में दो जीत दर्ज हो जाएगी। ऐसे में सारा गणित नेट रन रेट पर आकर टिकेगा इसलिए दोनों ही टीम को सिर्फ हर हाल में जीत नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत की चाहत होगी। वैसे अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2023 वनडे विश्व कप का बदला ले लिया तब मुंबई में ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीनी थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...