11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलचैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया...

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेटर्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में व्यस्त हैं. इसके बाद भारतीय टीम को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. मगर इसी बीच अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है.इस टूर्नामेंट को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि क्या भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं? इसको लेकर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.

‘सरकार हम से जैसा कहेगी, वैसा किया जाएगा’
मगर अब इसी मामले में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने या नहीं जाने को लेकर फैसला सिर्फ भारत सरकार ही करेगी. उनका फैसला हम सभी को मानना होगा.राजीव शुक्ला ने कहा, ‘चैम्पियन ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हम से जैसा कहेगी, वैसा किया जाएगा. जब भारत सरकार अनुमति देती है तभी हम अपनी टीम भेजते हैं. उस मामले में हम भारत सरकार के निर्णय के हिसाब से जाएंगे.’

जय शाह ने भी साफ शब्दों में यह बात कही थी
इसी साल फरवरी में जय शाह ने भी इस मामले में बयान दिया था. तब राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व फर्स्ट क्लास प्लेयर और वरिष्ठ प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा गया था.इसी मौके पर जय शाह ने कहा था, ‘वो मैं कैसे तय कर सकता हूं. आईसीसी तय करेगी. सरकार जो भी तय करेगी, उसके मुताबिक चीजें होगी.’ जय शाह ने कहा कि टूर्नामेंट में अभी एक साल है और इस एक साल में पता नहीं कितनी सिचुएशन बदल जाएगी.

BCCI अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पाकिस्तान गए थे
बता दें कि पिछले साल एशिया कप के दौरान बीसीसीआई अध्‍यक्ष रोजर बिन्‍नी और उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला पाकिस्‍तान गए थे. पाकिस्‍तान की टीम भी आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप खेलने भारत आई थी. वहीं बीते दिनों भारतीय डेविस टीम पाकिस्‍तान दौरे पर गई थी. भारतीय टेनिस टीम को पाकिस्‍तान दौरे के लिए हरी झंडी मिल गई थी, जिसके बाद से ही टीम इंडिया के भी सरहद पार जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे.

16 साल पहले पाकिस्तान का दौरा किया था
भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरे पर एशिया कप खेला था. टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे श्रीलंका के हाथों 100 रनों से हार मिली थी

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...