6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलघायल ऋषभ पंत IPL में खेल पाएंगे या नहीं? गांगुली का बड़ा...

घायल ऋषभ पंत IPL में खेल पाएंगे या नहीं? गांगुली का बड़ा खुलासा

Published on

कोलकाता,

कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पंत अब अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में नहीं खेल सकेंगे. इस बात का खुलासा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खुलासा किया है.बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद गांगुली अब आईपीएल में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सौरव गांगुली को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है. इस पद पर आसिन होने के बाद गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है.

ऋषभ पंत की चोट से दिल्ली टीम प्रभावित हुई
गांगुली ने कोलकाता में रिपोर्टर से बात करते हुए ऋषभ पंत को लेकर अपडेट दिया है. ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. ऐसे में गांगुली ने पंत को लेकर कहा, ‘उसे ठीक होने में अभी समय लगेगा. हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं. यह एक एक्सीडेंट है. वह अभी सिर्फ 23 साल का है. उसके पास अभी काफी समय है.’ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ‘ऋषभ पंत IPL के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. मैं दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सम्पर्क में बना हुआ हूं. यह एक शानदार आईपीएल होने जा रहा है. हम इसमें अच्छा करेंगे. ऋषभ पंत की चोट से दिल्ली टीम प्रभावित हुई है.’

इस तरह हुआ था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट
बता दें कि ऋषभ पंत को चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था. बीसीसीआई ने पंत को रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में जाने के लिए कहा था. मगर इससे पहले ही वह क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे. यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था.

इसके बाद ऋषभ पंत वापस अपने देश लौटे और दिल्ली से अपनी कार से होम टाउन रूड़की जा रही थे. इसी दौरान 30 दिसंबर के तड़के ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया. यह दुर्घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई. ऋषभ पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे. पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा इलाज
इस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत के आनन-फानन में रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. यहां भी पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी. मगर इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया और एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...