4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकप्तानी के चयन में चौंकाएगी केकेआर? 36 साल के खिलाड़ी को मिल...

कप्तानी के चयन में चौंकाएगी केकेआर? 36 साल के खिलाड़ी को मिल सकती है जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के शुरू होने में अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। नए सीजन से पहले 10 में से 8 टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। अभी दो टीम ने अपना कप्तान नहीं बनाया है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइजर्स शामिल हैं। दोनों टीमों ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान को रिलीज कर दिया था। दिल्ली ने नीलामी में केएल राहुल को खरीदा। लेकिन केकेआर ने किसी भी ऐसे खिलाड़ी को नहीं खरीदा जो हालिया आईपीएल सीजन में कप्तानी किया हो।

कप्तानी की रेस में कई नाम
कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तान बनने की रेस में कई खिलाड़ी हैं। इसमें सबसे आगे रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर बताए जा रहे हैं, लेकिन दोनों के पास ही कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है। आईपीएल के मैच में कप्तानों पर काफी ज्यादा दबाव होता है। उनके पास वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल भी हैं लेकिन उनका हर मैच में खेलना तय नहीं है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को फ्रेंचाइजी कप्तानी दे सकती है।

रहाणे बल्ले से भी शानदार फॉर्म में
अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 9 मैचों में उन्होंने 58 की औसत औरर 164 की स्ट्राइक रेट से 469 रनाए थे। इसमें 5 फिफ्टी शामिल थे। मुंबई ने टूर्नामेंट का खिताब भी जाता था। रणजी ट्रॉफी में भी रहाणे का बल्ला बोल रहा है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

रहाणे को कप्तानी का काफी अनुभव
अजिंक्य रहाणे को कप्तानी का काफी अनुभव है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके साथ ही पिछले सीजन उनकी कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...