11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलबर्दाश्त नहीं किया जाएगा... हारिस रऊफ विवाद के बाद एक्शन में पीसीबी,...

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… हारिस रऊफ विवाद के बाद एक्शन में पीसीबी, कानूनी कार्रवाई करने की दी धमकी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और फैन के बीच अमेरिका में हुआ विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैन के कुछ बोलने से नाराज रऊफ उसे मारने के लिए दौड़े। पत्नी उन्हें रोकने के लिए पीछे भाग रही थी। इस बीच कई लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद भी फैन और हारिस रऊफ के बीच बहस होती रही। इसके बाद हारिस रऊफ ने इस पर सफाई दी थी। अब यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तक पहुंच गया है।

पीसीबी चेयरमैन का आया बयान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पूरे मामले की निंदा करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप किया है। बोर्ड ने फैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा, ‘हारिस राउफ से जुड़ी घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ इस तरह की हरकतें स्वीकार नहीं हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को तुरंत हारिस राउफ से माफी मांगनी चाहिए, ऐसा न करने पर हम जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।’

फैन ने परिवार पर किया था कमेंट
हारिस रऊफ ने वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने साफ शब्दों में बोला कि अगर परिवार की बात आएंगी तो वह शांत नहीं रहेंगे। रऊफ ने लिखा- मैंने सोशल मीडिया पर इस बारे में बात न करने का फैसला किया था, लेकिन अब जब वीडियो सामने आ गया है तो मुझे लगता है कि इस स्थिति को लेकर बात करना जरूरी है। पब्लिक फिगर होने के नाते हम लोगों के हर तरह के रिएक्शन लेने के लिए तैयार हैं। उन्हें हमारा सपोर्ट करने या आलोचना करने का अधिकार है। फिर भी, जब बात मेरे माता-पिता और मेरे परिवार की आती है, तो मैं उसी के अनुसार रिएक्शन देने में संकोच नहीं करूंगा। लोगों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान दिखाना जरूरी है, चाहे उनका पेशा कोई भी हो।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...