12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय टीम पाकिस्तान में ही खेलेगी मुकाबले? इस दिन आएगा चैम्पियंस ट्रॉफी...

भारतीय टीम पाकिस्तान में ही खेलेगी मुकाबले? इस दिन आएगा चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में अगले साल होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अगले हफ्ते टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकती है. शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम के सभी मैच पाकिस्तान में ही तय किए गए हैं.

आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि 11 नवंबर जो शेड्यूल जारी किया जाएगा उसमें वेन्यू को लेकर कोई जानकारी नहीं होगी. इसका ऐलान बाद में होगा. इसका कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) स्टेडियम्स को चमकाने का काम कर रहा है.

भारत ने टीम भेजने का ऐलान नहीं किया
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है. जबकि BCCI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो अपनी भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेंगे. भारत ने अब तक ये कंफर्म भी नहीं किया है कि वो अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा या नहीं.

मगर इन सबके बीच रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शेड्यूल में भारत के मैच पाकिस्तान में ही तय किए गए हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में खेली जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका आगाज 19 फरवरी को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है. भारतीय टीम के सभी मुकाबले लाहौर में ही शेड्यूल किए गए हैं.

8 टीमों के बीच फाइनल समेत होंगे 15 मुकाबले
पाकिस्तानी मीडिया द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, ICC का एक प्रतिनिधि मंडल 10 से 12 नवंबर तक लाहौर पहुंचेगा और हर एक तैयारियों का जायजा लेगा. इसी दौरान 11 नवंबर को चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल घोषित किया जा सकता है.

शेड्यूल के मुताबिक, ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ बांग्लादेश टीम रहेगी. जबकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है. टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी में 8 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले होंगे. यह सभी मैच तीन वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी में कराए जाएंगे.

इस तरह हो सकता है चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल
19 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश vs भारत, लाहौर
21 फरवरी: अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी: न्यूजीलैंड vs भारत, लाहौर
24 फरवरी: पाकिस्तान vs बांग्लादेश, रावलपिंडी
25 फरवरी: अफगानिस्तान vs इंग्लैंड, लाहौर
26 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
27 फरवरी: बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, लाहौर
28 फरवरी: अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, रावलपिंडी
1 मार्च: पाकिस्तान vs भारत, लाहौर
2 मार्च: साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, रावलपिंडी
5 मार्च: सेमीफाइनल- कराची
6 मार्च: सेमीफाइनल- रावलपिंडी
9 मार्च: फाइनल- लाहौर

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...