13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबेंच पर ही बर्बाद हो जाएगा टैलेंट? अर्जुन तेंदुलकर के साथ आखिर...

बेंच पर ही बर्बाद हो जाएगा टैलेंट? अर्जुन तेंदुलकर के साथ आखिर हो क्या रहा है

Published on

नई दिल्ली

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर पिता की टीम मुंबई के लिए डेब्यू के लिए लंबा इंतजार किया। बात बनते नहीं देख गोवा का रुख किया और डेब्यू मैच की पहली पारी में सेंचुरी जड़ते हुए अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबर की। अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी कुछ वैसा ही होता दिख रहा है। 3 सीजन से वह टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अपने पहले मैच का इंतजार कर रहे हैं। टीम ने इस सीजन के अपने ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया।

इसलिए अर्जुन को मौका नहीं मिलना अजीब
कप्तान रोहित शर्मा की टीम में 3 लिस्ट-ए मैच में 3 विकेट लेने वाले अरशद खान थे। नेहल वढेरा और रितिक शोकीन को जगह मिली, लेकिन अर्जुन इम्पैक्ट प्लेयर के लिए जारी प्लेयर्स की लिस्ट में भी जगह नहीं बना सके। यह फैंस के लिए थोड़ा अजीब रहा। इसमें कोई शक नहीं है कि अर्जुन स्टार पिता के बेटे हैं, लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा

17 करोड़ी कैमरुन 5 रन पर चलते बने तो अर्जुन में क्या कमी?
अहमदाबाद टेस्ट में भारत के खिलाफ वनडे अंदाज में सेंचुरी जड़ने वाले कैमरून ग्रीन कब आए और कब चले गए पता ही नहीं चला। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 रन बनाए। 17 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में टीम से जुड़े ग्रीन का हाल देखकर सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि ग्रीन के 5 रन ठीक हैं तो अर्जुन में क्या कमी है?

सचिन के रिस्पेक्ट से जोड़कर देख रहे फैंस
सोशल मीडिया पर अर्जुन को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर फैंस इसे महान सचिन की रिस्पेक्ट से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ का तो मानना है कि जिस तरह अर्जुन ने मुंबई रणजी टीम को छोड़ा वैसे ही उन्हें मुंबई इंडियंस को छोड़ देना चाहिए। वैसे अगर ऐसा होता है तो यह हैरान करने वाला नहीं होगा।

क्या अगले मैच में अर्जुन को मिलेगा मौका?
पिछले दो सीजन में बेंच पर बैठकर धैर्य की परीक्षा देने वाले अर्जुन तेंदुलकर को लेकर मुंबई इंडियंस का प्लान क्या है इस बारे में तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच मार्क बाउचर ही बता सकते हैं, लेकिन हर कोई उन्हें अगले मैच में खेलते देखना चाहता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का मूड ऐसा दिख नहीं रहा कि अर्जुन को मौका मिलेगा। अगर वह एक और मैच बेंच पर बैठकर बिताएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...