7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलबृजभूषण सिंह के आरोपों का जवाब देने के लिए रेसलिंग में वापसी...

बृजभूषण सिंह के आरोपों का जवाब देने के लिए रेसलिंग में वापसी करेंगी विनेश फोगाट? 7 दिन में दिया तीसरा इशारा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट विधायक बन चुकी हैं। कभी रेसलिंग के मैट पर जलवा दिखाने वाली विनेश बीते महीने प्रचार करती नजर आईं। लोगों से वोट मांगती नजर आईं। जनता के प्यार ने उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा। विनेश अब इस रोल में भी खुद को साबित करने की कोशिश में लगी हैं। विनेश भले ही विधायक बन गई हैं लेकिन उनके अंदर का खिलाड़ी मरा नहीं है। विनेश ने बीते सात दिन में तीन बार इशारा दिया है जिससे लगता है कि यह विधायक फिर से रेसलर बन सकती है।

विनेश फोगाट ने शेयर की तस्वीर
विनेश ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक की अपनी तस्वीर शेयर की है। वह इस तस्वीर में बहुत जोश में नजर आ रही हैं। विनेश ने तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा, ‘मान लिया तू है आज थक गया, मान लिया तू है आज घायल परिंदा, पर हौसला तुझमें अब भी बाकी है, लक्ष्य के लिए अब भी तू है जिंदा।’ उन्होंने इस तस्वीर में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना भी लगाया।

कमेंट में फैंस ने जताई वापसी की उम्मीद
इस वीडियो के कमेंट में फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि क्या विनेश वापसी करेंगी। वहीं कुछ ने कमेंट करके यह भी लिखा कि विनेश ओलंपिक मेडल जीतकर ही दम लेंगी। यह पहला मौका नहीं है जब विनेश ने अपनी रेसलिंग में वापसी को लेकर ऐसा बयान दिया है।

विनेश फोगाट ने शेयर किया था कुश्ती का वीडियो
विनेश ने 29 अक्टूबर 2024 की दोपहर अपनी कुश्ती वाला एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में विनेश कनाडा की पहलवान के खिलाफ रेसलिंग करती हुई नजर आ रही थी। कैप्शन में विनेश फोगाट ने वसीम बरेलवी का एक शेर लिखा था। इस शेर से भी यह समझ आ रहा था कि वह वापसी की ओर इशारा कर रही हैं।

विनेश फोगाट ने जर्सी में ली थी शपथ
वहीं इससे पहले जब विनेश बतौर विधायक शपथ लेने पहुंची तो भी पेरिस ओलंपिक की जर्सी में पहुंची थी। पूरे प्रचार में केवल सूट में नजर आने वाली विनेश विधायक बनते ही पुराने अवतार में नजर आई। उन्होंने शपथ लेने से पहले यह भी कहा कि वह खिलाड़ी हैं और खिलाड़ी ही रहेंगी। वहीं शपथ लेने के बाद भी खिलाड़ियों के लिए नारा लगाया।

क्यों वापसी कर सकती हैं विनेश फोगाट
विनेश की वापसी के कई कारण है। इसमें प्रमुख हैं बृजभूषण सिंह। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ने विनेश के डिस्क्वालिफाई होने के बाद उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विनेश चीटिंग करके जीती है। अगर ये दोनों यहां आंदोलन नहीं करती तो ओलंपिक 2024 में भारत के खाते में 5 और मेडल पक्के थे। बृजभूषण ने कहा था विनेश का डिस्क्वालिफाई होना उन्हें भगवान की ओर से मिली सजा है। इसके अलावा एक और कारण है जिसकी वजह से विनेश वापसी कर सकती है। यह वजह है ओलंपिक मेडल। साक्षी मलिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विनेश ने कहा था कि साक्षी और बजरंग के पास ओलंपिक मेडल है और वह भी मेडल जीतना चाहती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...