2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeखेलजीत, जीत और फिर जीत... भारतीय शटरलरों ने पाकिस्तान को 5-0 से...

जीत, जीत और फिर जीत… भारतीय शटरलरों ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर किया शर्मसार

Published on

बर्मिंघम

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 के पहले दिन भारतीय शटलरों के तूफान के आगे पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने पहले टीम मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी ने ‘नेशनल एग्जीबिशन सेंटर’ में मिक्सड डबल मुकाबले में मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से एकतरफा जीत हासिल की। इस के साथ ही भारत ने बैटमिंटन में अपने विजयी अभियान की शुरुआत की।

मिक्सड जोड़ी की सफलता के बाद अब बारी सिंगल्स की थी, जहां भारत के स्टार किदांबी श्रीकांत के आगे पाकिस्तान के मुराद अली पूरी तरह से ढेर हो गए। मेंस सिंगल्स के इस मुकाबले में किदांबी ने पाकिस्तानी शटलर मुराद अली को आसानी से 21-7, 21-12 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

किदांबी के बाद महिला एकल में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के तूफान का सामना नहीं कर सका। भारत की स्टार शटलर और ओलिंपिक में दो बार मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु के लिए पाकिस्तान की महूर शहजाद को हराना बाएं हाथ खेल बन गया। सिंधू को महिला एकल के इस मैच में महूर शहजाद को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। सिंधु ने महूर के खिलाफ 21-7, 21-6 से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद भारत का चौथा मैच मेंस डबल का खेला गया। इस मुकाबले में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।

मेंस डबल में भारत की तरफ से सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अपनी चुनौती पेश की। इस चुनौती के सामने मुराद अली और मोहम्मद इरफान सई भाटी थे जिन्हें रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 21-12, 21-9 से हराया। दिन के आखिरी बैडमिंटन मैच महिला युगल में भारत की तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद का हुआ जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी माहूर शहजाद और गजाला सिद्दीकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से हराया।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...