12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलएक ओवर में 41, 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीत लिया...

एक ओवर में 41, 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीत लिया मैच… क्रिकेट में ऐसा अजब-गजब पहली बार!

Published on

नई दिल्ली

यूं तो क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। माना जाता है कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक मैच में कुछ भी हो सकता है, लेकिन कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होती है। अब ऑस्ट्रिया और रोमानिया के बीच खेले गए एक मैच को ही ले लीजिए। मैच में ऑस्ट्रिया क्रिकेट टीम को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 61 रन बनाने थे और उसने यह कर भी दिखाया। उसने एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इस दौरान एक ओवर में 41 रन बने।

ECI T10 रोमानिया 2024 के एक मैच ऑस्ट्रियाई क्रिकेट टीम ने बुखारेस्ट में रोमानिया के खिलाफ यह कारनामा किया। मैच के अंतिम दो ओवरों में 61 रनों का अकल्पनीय लक्ष्य हासिल करके मेजबान टीम को 7 विकेट से हरा दिया। जिस अंदाज में यहां रन बरसे उसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी। मैच 10-10 ओवर का था और मेजबान टीम 8 ओवर तक जीत रही थी।

61 रन सिर्फ 2 ओवर में हासिल किए गए
ऑस्ट्रिया ने बुखारेस्ट में रोमानिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोमानियाई विकेटकीपर अरियान मोहम्मद के शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रिया ने 10 ओवरों में 168 रनों का पहाड़ खड़ा किया। अरियान (104 रन, 39 गेंद, 11 चौके, 8 छक्के) ने विध्वंसक बैटिंग करते हुए नाबाद शतक ठोका, जबकि सलामी बल्लेबाज मोहम्मद मोइज ने 42 (14 गेंद) रन बनाए।

8 ओवर तक बनाए थे 3 विकेट पर 107 रन, फिर यूं मैच का रुख पलटा
रन चेज के दौरान ऑस्ट्रिया ने 8 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बनाए थे और मुश्किल स्थिति में थी। अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए अभी भी 61 रन बनाने थे, लेकिन आकिब इकबाल ने खेल को मेहमानों के पक्ष में मोड़ दिया। मनमीत कोली ने अपने दो ओवरों में 57 रन दिए और मैच के अंतिम ओवर में 41 रन दिए, जिनमें से 9 अतिरिक्त थे। इमरान आसिफ और आकिब इकबाल ने फिर चामिका फर्नांडो की धज्जियां उड़ाईं और उनके ओवर में खत्म कर दिया, जबकि उन्हें अंतिम ओवर में 20 रन की जरूरत थी। कप्तान इकबाल ने मैच जीतने वाली पारी में 19 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। इमरान आसिफ ने 22 नाबाद (12) रन बनाए और सलामी बल्लेबाज करणीर सिंह ने 30 (13) रन बनाकर ऑस्ट्रिया को अच्छी शुरुआत दी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...