12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलवर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब

Published on

एजबेस्टन

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में भारतीय चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता.शनिवार को एजबेस्टन में खेले गए फाइनल में भारतीय चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन द्वारा दिए गए 157 रन के लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते आखिरी ओवर में हासिल कर लिया.

भारतीय चैंपियन टीम के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे, वह सईद अजमल की गेंद पर शरजील खान के हाथों कैच आउट हुए.

गुरकीरत सिंह मान ने 34 रन की पारी खेली जबकि यूसुफ पठान ने 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए.पाकिस्तान चैंपियन के लिए आमिर यामीन ने दो विकेट लिए जबकि सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिससे भारतीय चैंपियन को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य मिला.शनिवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उतना अच्छा नहीं रहा.

पाकिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. शोएब मलिक ने 41 रन, कामरान अकमल ने 24 रन और सोहैब मकसूद ने 21 रन बनाए.भारत की ओर से अनवरित सिंह ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इरफ़ान पठान ने अच्छी गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में सिर्फ़ 12 रन देकर एक विकेट लिया.

बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियन ने भारतीय चैंपियन को 68 रनों से हरा दिया था. जबकि पाकिस्तान चैंपियंस ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियंस को 20 रन से हराकर फाइनल में पहुंची थी.चैंपियंस इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को 86 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...