4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलबल्ला नहीं चला फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड... बाबर आजम ने विराट कोहली...

बल्ला नहीं चला फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड… बाबर आजम ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, कराची में काटा बवाल

Published on

कराची

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला इस वक्त खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरी। इस मैच में एक बार से पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर ने निराश किया और उनके पहले तीन विकेट सिर्फ 54 रन पर गिर गए। आउट होने वाले बल्लेबाजों में एक नाम बाबर आजम का भी था। बाबर का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला और वो सिर्फ 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि आउट होने से पहले बाबर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।

बाबर आजम ने किया कमाल
बाबर आजम ने बेशक इस मैच में फिफ्टी भी ना बनाई हो लेकिन वो एक रिकॉर्ड के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ गए। दरअसल बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में टॉप पर बैठे हाशिम अमला की बराबरी कर ली है। बाबर ने जैसे ही पाकिस्तान की पारी के दौरान 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया तभी उनके 6 हजार रन पूरे हो गए। ये रिकॉर्ड उन्होंने अपनी 123वीं पारी में पूरा किया है। वहीं विराट कोहली को उन्होंने इस मामले में पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये रिकॉर्ड अपने करियर की 136वीं वनडे पारी में पूरा किया था।

वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज:
बाबर आजम- 123 पारी
हाशिम अमला- 123 पारी
विराट कोहली- 136 पारी
केन विलियमसन- 139 पारी
डेविड वार्नर- 139 पारी

सिर्फ 10 रनों की जरूरत थी
बाबर को इस उपलब्धि तक पहुंचने और संयुक्त रूप से सबसे तेज स्कोरर बनने के लिए 10 रनों की जरूरत थी। फॉर्म को लेकर चिंताओं के बावजूद उन्होंने फाइनल में अच्छी शुरुआत की लेकिन एक बार फिर शुरुआत का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो पाए। पारी की शुरुआत करते हुए बाबर ने सिर्फ 29 रन बनाए और नाथन स्मिथ ने उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया।

इसके साथ ही बाबर की फॉर्म एक बार फिर सवालों के घेरे में है, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी के नजदीक आने पर। बाबर जहां सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में हाशिम अमला के साथ टॉप पर हैं, वहीं विराट कोहली के बाद केन विलियमसन और डेविड वार्नर 139 पारियों में 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वो संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...