16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलWPL 2023: लेनिंग-जोनासेन की आंधी में उड़ी यूपी वॉरियर्स, दिल्ली की लगातार...

WPL 2023: लेनिंग-जोनासेन की आंधी में उड़ी यूपी वॉरियर्स, दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

Published on

नवी मुंबई

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का जलवा कायम है. ऑस्ट्रेलियाई स्टार मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. उसने अपने दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मजबूती से काबिज है. यूपी की टीम 2 में से एक मैच जीती और एक हारी है. वह तीसरे नंबर पर काबिज है.

इस मैच में मेग लेनिंग और ऑस्ट्रेलियाई स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासेन का जलवा देखने को मिला है. दोनों ने बल्लेबाजी में यूपी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. मेग लेनिंग ने 42 बॉल पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि जोनासेन ने 20 गेंदों पर 42 रन जड़ दिए.

लेनिंग और जोनासेन की दमदार पारी
मैच में मेग लेनिंग का स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा. जबकि जोनासेन ने 210 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मेग लेनिंग ने अपनी पारी में 3 छक्के और 10 चौके जमाए. वहीं, जोनासेन ने 3 छक्के और इतने ही चौके जड़ दिए. इन दोनों के अलावा एलिसे कैप्सी ने भी 10 गेंदों पर 210 के स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए.

इन दमदार पारियों के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट पर 211 रन जड़ दिए. 212 रनों के टारगेट के जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 5 विकेट गंवाकर 169 रन ही बना सकी और यह मैच 42 रनों से गंवा दिया. यूपी की टीम के लिए तेहलिया मैक्ग्रा ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं.

तेहलिया की तूफानी फिफ्टी, पर मैच गंवाया
तेहलिया ने मैच में 50 बॉल पर 90 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 180 का रहा. तेहलिया ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में जरूरी रन रेट काफी ज्यादा हो गया था. साथ ही तेहलिया को दूसरे छोर से भी कोई साथ नहीं मिला. ऑस्ट्रेलियाई तेहलिया मैक्ग्रा ICC रैंकिंग में नंबर-1 महिला बैटर हैं. जबकि मेग लेनिंग चौथे नंबर पर काबिज हैं. मेग लेनिंग अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान भी हैं. उनकी प्लेइंग इलेवन में 27 साल की तेहलिया और 31 साल की जोनासेन रेग्युलर प्लेयर हैं. इन तीनों ने ही मिलकर इस मैच में धमाल मचा दिया. मेग लेनिंग इसी महीने यानी 25 मार्च को 31 साल की हो जाएंगी.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...