8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWPL: आरसीबी की हार का सिलसिला जारी, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच...

WPL: आरसीबी की हार का सिलसिला जारी, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में दी मात

Published on

नई दिल्ली,

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हार का सिलसिला जारी है. सोमवार (13 मार्च) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंद बाकी रहते छह विकेट से हरा दिया. आरसीबी की यह लगातार पांचवीं हार है और उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन बनाए. इस दौरान आरसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना (08) का विकेट खो दिया. स्मृति मंधाना को शिखा पांडे ने जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों कैच करवाया. सोफी डिवाइन ने एलिस कैप्सी और मारिजाने कैप पर जरूर चौके लगाए, लेकिन रन गति में इजाफा नहीं हो पाया.

बढ़ते दबाव के बीच सोफी डिवाइन (21 रन) शिखा पांडे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गई. एलिसा पेरी ने जेस जोनासेन पर चौका जड़कर 10वें ओवर में टीम के स्कोर को 50 रनों तक पहुंचाने में मदद की. इसके बाद 13वें ओवर शिखा पांडे ने तारा नौरिस की गेंद पर हीदर नाइट (11) का शानदार कैच लपककर आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन कर दिया.

तीन विकेट गिरने के बाद एलिसा पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर 74 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की. इस साझेदारी के दौरान ऋचा घोष ने काफी आक्रामक तेवर अपनाए और सिर्फ 16 गेंदों पर 37 रन बनाए जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. शिखा ने ऋचा को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

ऋचा के आउट होने के बाद पेरी ने आखिरी ओवर में जेस जोनासेन की गेंद पर सिक्स लगाकर आरसीबी को 150 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. एलिसा पेरी ने 52 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और चार चौके शामिल थे. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...