8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWPL: कैच था या बवाल... जेमिमा रोड्रिगेज का एक और कमाल, अंपायर...

WPL: कैच था या बवाल… जेमिमा रोड्रिगेज का एक और कमाल, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन

Published on

मुंबई

वीमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हराया। मगर इस मैच में बैटर्स और बोलर्स की बजाय जेमिमा रोड्रिगेज के उस कैच की बात हो रही है, जो उन्होंने शानदार डाइव लगाते हुए लपका। इंडियन टॉप ऑर्डर की बैटर जेमिमा ने अपने इस शानदार कैच से मुंबई इंडियंस की स्टार बैटर हेली मैथ्यूज को मात्र 5 रन के स्कोर पर चलता किया। इससे पहले भी जेमिमा ने टूर्नामेंट में एक स्लाइडिंग कैच से एलिसा मैथ्यूज को आउट किया था।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। चौथे ही ओवर में पेसर शिखा पांडे की फुल लेंथ डिलीवरी को मैथ्यूज ने बाउंड्री पार करानी चाही, लेकिन मिड-ऑन पर मुस्तैद जेमिमा ने अपनी दाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए एक लो कैच पूरा किया। विकेट का जश्न मनाते हुए रोड्रिगोज ने गेंद को चूमा। इस विकेट के साथ मुंबई का स्कोर 3.3 ओवर में 10/3 हो गया। यह दूसरा मौका था जब जेमिमा ने टूर्नामेंट में असाधारण कैच लेकर मैथ्यूज को आउट किया।

जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है, जेमिमा ओपनिंग सीजन में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी फॉर्म में हैं। छह मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट से अबतक 114 रन बनाए हैं। हालांकि इस मैच में 22 वर्षीय बैटर को क्रीज पर आने का मौका ही नहीं मिला क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने 66 गेंद पहले ही 110 रन का टारगेट आसानी से चेज कर लिया।

दिल्ली की ओर से पहले पेसर मारीजान काप ने चार ओवर में 13 रन देकर दो सफलता हासिल की, उन्हें शिखा पांडे और जेस जॉनासेन का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में दिल्ली ने मैग लैनिंग (32), एलिस कैप्सी (38) की मदद से नौ ओवर में ही टारगेट हािल कर लिया। वैसे दोनों ही टीमें नॉकआउट चरण के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...