11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलयार 150 डाला है मैंने... मीडियम पेसर बोले जाने पर जसप्रीत बुमराह...

यार 150 डाला है मैंने… मीडियम पेसर बोले जाने पर जसप्रीत बुमराह ने लिए पत्रकार​ के मजे

Published on

पर्थ

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक मजाकिया टिप्पणी से पूरा माहौल हल्का कर दिया। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सवाल किया कि, ‘एक मध्यम गति के ऑलराउंडर के रूप में भारत की कप्तानी करना कैसा लगता है? खुद को मीडियम पेसर कहे जाने पर बुमराह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मेरे दोस्त, मैंने 150 की गति से गेंदबाजी की है, आप मुझे तेज गेंदबाज कह सकते हैं।’ जिसके बाद कमरे में ठहाके गूंजने लगे।

पहली बार पांच टेस्ट मैच की BGT
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला 22-26 नवंबर तक पर्थ में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी, इसके बाद पूरे ऑस्ट्रेलिया में चार और मैच होंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अपनी टीम की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे जल्दी पहुंचने के बाद अच्छी तरह से तैयार थे और उनके पास वाका मैदान की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का समय था।!

‘कप्तानी चैलेंज है, और मुझे चैलेंज पसंद’
जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं कप्तानी को एक पद के तौर पर नहीं देखता। मुझे हमेशा से जिम्मेदारियां उठाना पसंद रहा है। मैं बचपन से कठिन काम करने का शौकीन रहा हूं। कठिन हालात में काम करना मुझे पसंद है और यह एक नई चुनौती है। तैयारियों के मामले में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हमें अपनी टीम पर भरोसा है और जब भी हम खेलते हैं, चाहे जो भी स्थिति हो, हम हमेशा अपना समर्थन करते हैं।’

‘रोहित हमारा कप्तान है’
जसप्रीत बुमराह को पता है कि यह जिम्मेदारी एक टेस्ट के लिए ही है, लेकिन इससे इनकार नहीं है कि वह भविष्य में कप्तानी करना चाहेंगे। बुमराह ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि रोहित को मैं नहीं बोलूंगा कि मैं कर लेता हूं। वह हमारा कप्तान है और बेहतरीन काम कर रहा है। अभी यह एक मैच के लिए है, लेकिन भविष्य के बारे में कौन जानता है। अगले मैच में हालात बदल सकते हैं और क्रिकेट में ऐसा ही होता है। मैं फिलहाल वर्तमान में जी रहा हूं। मुझे एक जिम्मेदारी मिली है जो मैं पहले भी एक बार उठा चुका हूं और मुझे बहुत मजा आया। मैं यही सोच रहा हूं कि अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ योगदान कैसे दे सकता हूं । भविष्य पर मेरा वश नहीं है।’

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...