11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलक्रिकेटर यश दयाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद में FIR...

क्रिकेटर यश दयाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद में FIR दर्ज वायरल हुईं तस्वीरें और चैट्स

Published on

क्रिकेटर यश दयाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद में FIR दर्ज वायरल हुईं तस्वीरें और चैट्स,गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. एक युवती ने क्रिकेटर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि यश ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद यश ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया.

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस हुई सक्रिय

IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तेज़ गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ सोमवार को इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज की गई. इंदिरापुरम इलाके की रहने वाली पीड़िता युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता युवती ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल के माध्यम से मामले की शिकायत की थी. तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी. सोमवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

5 साल तक चला प्रेम प्रसंग

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात यश दयाल से सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया. पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान यश ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लंबे समय तक चले इस रिश्ते के दौरान यश ने उसके परिवार की आर्थिक मदद भी की. पीड़िता का आरोप है कि यश उसे बेंगलुरु और ऊटी भी कई बार अपने साथ ले गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले 5 साल से संबंध थे.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस संबंध में ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि पीड़िता ने यश दयाल से संबंधित सभी सबूत पुलिस को उपलब्ध कराए हैं. इसी आधार पर यश दयाल के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़िए: Gold Price Today:आज 7 जुलाई 2025 को सोने के दाम में मामूली गिरावट जानें आपके शहर में क्या है 24 22 और 18 कैरेट…

वायरल हुईं तस्वीरें और चैट्स

युवती की यश के साथ हुई चैट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके अलावा, युवती की यश के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. यूजर्स इन तस्वीरों और चैट्स को साझा कर रहे हैं. उनकी तस्वीरें और चैट्स सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...