18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल ने उड़ा दी टॉम हार्टली की धज्जियां, करियर के पहले...

यशस्वी जायसवाल ने उड़ा दी टॉम हार्टली की धज्जियां, करियर के पहले ओवर में हुआ दो छक्के से वेलकम

Published on

हैदराबाद

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत की। खास तौर से यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद से आक्रामक हो गए। पारी का दूसरा ओवर करने आए इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टली। टॉम हार्टली इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे थे। टॉम हार्टली के करियर के पहले ही ओवर में यशस्वी ने उनका दो छक्के के साथ वेलकम कर दिया। यशस्वी का यह रूप देखकर ना सिर्फ टॉम बल्कि इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की चेहरे की हवाइयां उड़ गई।

47 गेंद में यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया के लिए देश में अपना टेस्ट पहला मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की छक्के छुड़ा दिए। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते हुए यशस्वी ने सिर्फ 47 गेंद में अपना पचासा पूरा कर लिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए। इस तरह टीम इंडिया ने रोहित और यशस्वी के दमदार बैटिंग से मजबूत शुरुआत की।

इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमटी
भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी। ओपनर बल्लेबाज जैक क्राउले और बेन डकेट ने मिलकर 55 रन की पार्टनरशिप की थी।हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और लगातार अंतराल पर विकेट निकालते हुए इंग्लैंड को मुश्किल में डालने का काम किया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रनों की दमदार पारी खेली।

गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने दिखाया कमाल
इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन शुरुआत की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में दो-दो विकेट आया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...