12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक रचा इतिहास, सहवाग- गांगुली...

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक रचा इतिहास, सहवाग- गांगुली के एलीट क्लब में शामिल

Published on

डोमिनिका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे डोमिनिका के पहले टेस्ट में भारतीय टीम का डोमिनेशन पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। गेंदबाजी के साथ-साथ भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में भी पूरा दमखम दिखाया। वेस्टइंडीज को 150 रन पर ऑल आउट करने के बाद टीम इंडिया के ओपनर्स ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनका इस शतक के साथ एक खास लिस्ट में नाम जुड़ गया।

यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोका रचा इतिहास
21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी टेस्ट की पहली पारी में ही शतक ठोक इतिहास रच दिया। दरअसल, भारत से बाहर जाकर अपने डेब्यू मैच में शतक लगाना बहुत कम भारतीय खिलाड़ियों ने किया है। अब उस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का भी नाम जुड़ गया। जायसवाल से पहले यह कारनामा सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, अब्बास अली बेग, प्रवीण आमरे और सुरिंदर अमरनाथ ने किया है। जायसवाल अब ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।

जायसवाल ने 215 गेंदों पर ठोका शतक
मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 215 गेंदों पर जड़ा है। अब तक उनके बल्ले से इस पारी में 11 चौके निकले हैं। जायसवाल वैसे तो आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने टेस्ट खेलते हुए काफी सबर के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में शायद ही कोई खराब शॉट खेला हो।

इसके अलावा जायसवाल के आईपीएल की बात करें तो, आईपीएल 2023 में जायसवाल का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 165 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हए 428 रन बनाए थे। जायसवाल को इस आईपीएल सीजन की वजह से ही भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। टेस्ट के अलावा यशस्वी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में भी हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...