19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलघर में तो हो गए पास, अब विदेश की अग्निपरीक्षा, इन 3...

घर में तो हो गए पास, अब विदेश की अग्निपरीक्षा, इन 3 सूरमाओं पर टीम इंडिया खेलेगी बड़ा जुआ

Published on

धर्मशाला

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा था। यह मैच भारत ने तीसरे ही दिन एक पारी और 64 रन से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस सीरीज में भारत के प्रमुख खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत नहीं खेल रहे थे। ऐसे में उनकी जगह युवा प्लेयर्स को मौका मिला। युवा खिलाड़ियों ने इस मौके को दोनों हाथ से कबूल भी किया। सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और आकाश दीप ने इस सीरीज में डेब्यू किया। पाटीदार को छोड़कर हर किसी खिलाड़ी ने अच्छा दमखम दिखाया। अब भारतीय कंडीशन में तो ये खिलाड़ी सोने की तरह निखरे। लेकिन विदेश में इनका क्या होगा? आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

सरफराज खान
सरफराज खान की इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट सीरीज कमाल की रही। उन्होंने इस सीरीज के दौरान 3 फिफ्टी ठोकी। स्पिन के खिलाफ खान अच्छा खेलते हैं। लेकिन जब वह विदेश में जाकर टेस्ट मैच खेलेंगे तो क्या उनका बल्ला इसी तरह बोल पाएगा? विदेश में कंडीशन अलग होती हैं और तेज गेंदबाज काफी परेशान करते हैं। विदेश में सरफराज को अगर अच्छा करना है तो उनको पेसर्स के खिलाफ अपने खेल को और स्ट्रॉन्ग करना होगा।

ध्रुव जुरेल
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। उन्होंने बल्लेबाजी और अपनी विकेटकीपिंग दोनों से काफी प्रभावित किया। जुरेल की बल्लेबाजी उनकी ताकत है। वह तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को अच्छा खेलते हैं। लेकिन विदेशी कंडीशन में वह दबाव में कैसी बैटिंग करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। साथ ही उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स भी टेस्ट होंगी।

देवदत्त पडिक्कल
स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने धर्मशाला टेस्ट में ही भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में ही 65 रन बना डाले। उनके करियर की गजब शुरुआत हुई। पडिक्कल भारतीय कंडीशंस से तो वाकिफ हैं। लेकिन उनका असली टेस्ट बाहर होगा जब तेज गेंदबाजों की गेंद पड़ने के बाद तेजी से अंदर-बाहर होगी। तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना विदेश में बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अगर पडिक्कल को बाहर खेलने का मौका मिलता है तो देखते हैं कि वह किस तरह से बाहर बल्लेबाजी करते हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...