10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलयुवराज ने दिया भारत को वर्ल्ड कप जीतने का गुरु मंत्र, बताया...

युवराज ने दिया भारत को वर्ल्ड कप जीतने का गुरु मंत्र, बताया कैसे खत्म हो सकता है ICC ट्रॉफी का सूखा

Published on

नई दिल्ली

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम में कौशल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है। भारत ने अपना अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था। इससे दो साल पहले युवराज के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप भी जीता था जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे। युवराज से जब भारत के पिछले एक दशक से भी अधिक समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,‘मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है। अगर भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब जीत सकता है।’

टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी के एंबेसडर युवराज ने कहा, ‘अतीत में हमने इन्हीं चीजों पर गौर करके जीत हासिल की। हमने अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया। हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि विपक्षी टीम हमें कहां नुकसान पहुंचा सकती है। हमें अपने मजबूत पक्षों पर गौर करना होगा। हमारे पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं।’

उन्होंने कहा,‘आईसीसी विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल सबसे बेहतरीन मंच है और मुझे पूरी आशा है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा।’ युवराज ने कहा,‘अगर भारत जीतता है तो यह हमारे लिए शानदार पल होगा। भारत को आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए लंबा समय हो गया है। उम्मीद है कि इस बार हमारी टीम यह इंतजार खत्म कर देगी।’ अमेरिका और वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं। युवराज से पूछा गया कि कौन सी टीमें फाइनल में जगह बना सकती हैं, उन्होंने कहा,‘मेरी उम्मीद है कि भारत और संभवत वेस्टइंडीज या पाकिस्तान लेकिन ऑस्ट्रेलिया नहीं।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...