9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी मशहूर एक्ट्रेस का जिम्बाब्वे ऑफर, भारत को हराओ तुम्हारे लड़के को...

पाकिस्तानी मशहूर एक्ट्रेस का जिम्बाब्वे ऑफर, भारत को हराओ तुम्हारे लड़के को दूल्हा बनाऊंगी

Published on

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच चरम पर है और सुपर-12 के कुछ ही मुकाबले बचे हुए हैं, लेकिन अभी भी दोनों ग्रुप में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर टीम दांव खेल रही हैं। किसी का भी नाम ऑफिशली कन्फर्म नहीं हुआ है। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हार गया था और अब आज उसने जब साउथ अफ्रीका को हराया तो उसकी भी उम्मीदों को पर लग गए। हालांकि, उसे क्वॉलिफाइ करने के लिए का जरूरी फैक्ट यह है कि जिम्बाब्वे को भारत पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने एक आकर्षक ऑफर भी दिया है।

सेहर शिनवारी का ऐलान भारत को हराओ शादी करुंगी
उन्होंने ट्वीट करते हुए जिम्बाब्वे को ऑफर दिया है कि अगर वह अगले मुकाबले में भारतीय टीम को हरा देती है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी। उन्होंने ट्वीट किया- मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करुंगी। अगर उनकी टीम करिश्माई अंदाज में अगले मुकाबले में भारत को हरा देती है। इसके बाद तो उनके ट्वीट ने इंटरनेट पर आग लगा दी। हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं तो सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया है।

भारत vs जिम्बाब्वे मुकाबला है 6 नवंबर को
भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है। यह मुकाबला सुपर-12 का भी आखिरी होगा। यह मुकाबला 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी यह मैच वहीं होगा, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला था। यहां हार के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया था।

भारत की हार हो भी जाए तो भी पाकिस्तान नहीं पहुंचेगा सेमी में, क्योंकि…
उसके बाद से ही माना जा रहा है कि पाकिस्तान का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन आज जब उसने साउथ अफ्रीका को हराया तो उसकी उम्मीदें कायम रहीं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में वह अब भी 4 अंक लेकर भारत और साउथ अफ्रीका के बाद तीसरे नंबर पर है। जिम्बाब्वे ने अगर भारत को हरा भी दिया तो पाकिस्तान तभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा, जब वह अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराएगा।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...