10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे ने दर्ज की ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस...

जिम्बाब्वे ने दर्ज की ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टीम को 304 रन से हराया

Published on

हरारे

जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने पहले यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ 408/6 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर विरोधियों को सिर्फ 104 रन पर समेटते हुए 304 रन की शानदार जीत हासिल की। इस तरह यह मेंस एकदिवसीय इंटरनेशनल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हो गई। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जो उसने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 317 रन से हासिल की थी।

वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी जीत (रन के आधार पर)

टीम vs अंतर
इंडिया श्रीलंका 317 रन
जिम्बाब्वे यूएसए 304 रन
न्यूजीलैंड आयरलैंड 290 रन
ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान 275 रन
साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे 272 रन

सीन विलियम्स जीत के हीरो
जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स इस मैच में भी हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने 101 गेंद में शानदार 174 रन की पारी खेली। इस तरह वह टूर्नामेंट में अब 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जॉयलॉर्ड गम्बी और इनोसेंट कैया ने मिलकर जिम्बाब्वे के लिए 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। तीसरे नंबर पर आए सीन विलियम्स ने यूएसए के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गम्बी के साथ उन्होंने मोर्चा संभालते हुए महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस उपलब्धि तक पहुंचने में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। विलियम्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पारी को आगे बढ़ाया और 26-35 ओवरों में 74 रन जोड़े। उन्होंने महज 65 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह जिम्बाब्वे के लिए दूसरा सबसे तेज वनडे शतक था।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे के विशाल स्कोर के आगे संयुक्त राज्य अमेरिका बिखर गया। रिचर्ड नग्रावा ने तीसरे ओवर में स्टीवन टेलर (0) को विकेट के पीछे कैच कराकर पहला झटका दिया। अपने अगले ओवर में उन्होंने विकेट के पीछे सुशांत मोदानी (6) को आउट किया। कप्तान मोनांक पटेल के भी छठे ओवर में ब्रैड इवांस का शिकार बनने के बाद अमेरिका की हालत काफी खराब हो गई थी। जल्द ही स्कोर 45/6 हो गया, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका 25 ओवर से पहले ही घुटने टेक देगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...