13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलजियऽ जवान जियऽ...लहि गईल-लहि गईल, अउर हई देखऽ धोनी के छक्का... IPL...

जियऽ जवान जियऽ…लहि गईल-लहि गईल, अउर हई देखऽ धोनी के छक्का… IPL में भोजपुरी कॉमेंट्री

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुआ। कई नए नियमों के साथ शुरू हुए इस सीजन में कमेंट्री में भी एक मजेदार प्रयोग किया गया। पिछले साल तक आईपीएल सिर्फ छह भाषाओं में उपलब्ध था, लेकिन इस बार हिंदी, अंग्रेजी के साथ कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री हो रही है। तेलुगु, तमिल के साथ-साथ इस बार भोजपुरी का भी फ्लेवर फैंस को मिल रहा है। जियो सिनेमा पर कन्नड़, बांग्ला, मराठी, गुजराती, मलयालम के अलावा भोजपुरी, पंजाबी और उड़िया में भी लाइव कमेंट्री का प्रसारण हो रहा है। फैंस जियो सिनेमा ऐप के जरिए लैपटॉप और मोबाइल पर मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

रविकिशन कर रहे कमेंट्री
बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों को घर जैसा अहसास दिलाने के लिए उनकी स्थानीय बोली भोजपुरी का मजा दिया जा रहा है। पिछले साल तक आईपीएल सिर्फ छह भाषाओं में उपलब्ध था, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल शामिल थे। मशहूर भोजपुरी एक्टर और बीजेपी की टिकट से गोरखपुर से सांसद रविकिशन लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट भी किया है।

भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करने वाले शिवम सिंह एक एक्टिव क्रिकेटर हैं। मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जिस दिन मुझे कमेंट्री पैनल के लिए चुना गया, मैं बहुत खुश था। मैं अब एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और अन्य जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ स्टेज शेयर करने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए क्वालिफाई किया और कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। मैं अभी मुंबई में हूं और आज हमारा पहला रिहर्सल डे था। मैं केदार जाधव और वेंकटेश प्रसाद जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से मिला।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने सात विकेट पर 178 रन बनाए और चेन्नई के सामने एक चैलेंजिंग टोटल रखा। ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंद में नौ छक्कों और चार चौकों से 92 रन की पारी खेली लेकिन उनके अलावा सिर्फ मोईन अली (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। गुजरात की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने 26, मोहम्मद शमी ने 29 जबकि अल्जारी जोसेफ ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...