6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यआदमपुर एयरबेस में 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल फाइटर्स से मिले PM मोदी,...

आदमपुर एयरबेस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल फाइटर्स से मिले PM मोदी, PAK ने इसी बेस को उड़ाने का किया था दावा

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी और पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी 1 घंटे तक रहे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी एयरफोर्स के जवानों के साथ दिख रहे हैं.

आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी जवानों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को अपने हमले में उड़ा दिया है.

लेकिन प्रधानमंत्री का विमान आदमपुर एयरबेस पर उतरने के बाद यह सिद्ध हो गया कि पाकिस्तान का ये दावा एकदम से झूठा है. क्योंकि इस एयरबेस पर भारत के सबसे वीवीआईपी का प्लेन सफलतापूर्वक उतरा. बता दें कि आदमपुर एयरबेस भारत के लड़ाकू विमान मिग 29 का बेस है. प्रधानमंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ थे. पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित आदमपुर एयरबेस दुश्मन पर तेजी से हमला करने के लिए जाना जाता है.

इस एयरबेस पर पीएम मोदी की एक तस्वीर काफी चर्चा में है. इस तस्वीर में लिखा है कि ‘दुश्मन के पायलट क्यों चैन से नहीं सो पाते हैं.” (Why enemy pilots don’t sleep well) इस तस्वीर में पीएम मोदी वायुसेना के जवानों की कैप पहने हुए हैं.

पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं.”

आदमपुर एयरबेस में प्रधानमंत्री मोदी ने लड़ाकू पायलटों और तकनीकी सहायता स्टाफ से भी मुलाकात की जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर और बाद के भारतीय हमलों को अंजाम दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद भी वायु सेना के इन वीर जवानों से मिलने की इच्छा जताई थी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...