18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यआगरा में पोस्टिंग 48, पीडीए 15, बाकी सब सिंह भाई लोग… अखिलेश...

आगरा में पोस्टिंग 48, पीडीए 15, बाकी सब सिंह भाई लोग… अखिलेश यादव के आरोप का डीजीपी ने किया काउंटर

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर अधिकारियों के तबादले और तैनाती में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा- ‘आगरा में पुलिस थानों में कुल 48 एसएचओ (थानेदार) तैनात हैं जिनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) 15 हैं। बाकी सब ‘सिंह भाई लोग’ (ठाकुर समुदाय के लोग) हैं। वहीं, मैनपुरी में कुल 15 थानाध्यक्षों में पीडीए तीन और ‘सिंह भाई लोग’ 10 हैं। इसी तरह, चित्रकूट में कुल 10 थानेदारों में पीडीए के दो और ‘सिंह भाई लोग’ पांच हैं। महोबा में 11 (थानाध्यक्षों) में, पीडीए के तीन और ‘सिंह भाई लोग’ छह हैं।’

अखिलेश यादव के इन आरोपों पर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पलटवार किया है। डीजीपी ने कहा कि कई बार ये स्‍पष्‍ट किया जा चुका है कि पुलिस विभाग में इस तरह से जातिगत आधार पर पोस्टिंग नहीं होती है।

जिम्‍मेदार लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए: डीजीपी
एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि जो सामान्‍य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और एससी/एसटी वर्ग के लिए शासन के निर्देश हैं, उसी आधार पर पोस्टिंग होती हैं। ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाने से बचना चाहिए। वह ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। जिम्‍मेदार लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। थानेदारों की तैनाती शासन के आदेशों के अनुसार होती है। लोग गैर जिम्‍मेदाराना तरीके से गलत संख्‍या बता रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि अगर कोई गैरजिम्‍मेदाराना बयान दे रहा है, उस पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं। ऐसे किसी भी चीजों पर हम क्‍या बोल सकते हैं।

मिल्‍कीपुर उपचुनाव के समय भी उठाए सवाल
गौरतलब है कि अखिलेश यादव लगातार थानों में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग पर सवाल उठाते रहे हैं। इससे पहले फरवरी में मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव के वक्‍त अखिलेश ने पुलिस थानों में एचएचओ और एसओ की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्‍होंने कहा था कि जो बता रहे कि नियुक्ति मेरिट के आधार पर हुई हैं, क्‍या उनका मतलब यह है कि पीडीए में मेरिट नहीं है।

Latest articles

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

एमपी में एलपीजी संकट: 8वें दिन भी नहीं मिले कामर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस की डिमांड 70% बढ़ी

भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी  का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के करीब 50...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

भोपाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...