21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य120 साल पहले दलित ने कराया था शिव मंदिर का निर्माण, अब...

120 साल पहले दलित ने कराया था शिव मंदिर का निर्माण, अब अल्पसंख्यक समुदाय पर कब्जा करने का आरोप!

Published on

अमेठी ,

यूपी के अमेठी में 120 वर्ष पुराने प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हिंदू पक्ष का दावा है कि ये धर्म स्थल शिव मंदिर है और अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा इसपर कब्जा कर लिया गया है. अब इसको लेकर हिंदू पक्ष की तरफ से कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है. जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस दौरान वहां मंदिर बना हुआ पाया गया. हालांकि, ये पूरी तरह जर्जर हो चुका है.

आपको बता दें कि पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना के औरंगाबाद गांव का है, जहां 120 वर्ष पुराना पांच शिखर शिव मंदिर स्थापित है. जिस पर बीते दिनों कुछ लोगों ने अधिकारी को ज्ञापन देते हुए गैर समुदाय पर कब्जा करने का आरोप लगाया था. इसके साथ लोगों ने शिकायत करते हुए दावा किया था कि दूसरे समुदाय के लोगों ने पूजा-पाठ करने पर भी रोक लगा दी है. इसलिए मंदिर को मुक्त कराया जाए.

मामले के तूल पकड़ने के बाद आज मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और मंदिर की जांच पड़ताल शुरू की. इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की. फिलहाल, पुलिस-प्रशासन 20 साल पहले मंदिर में पूजा करने वाले पंडित के घरवालों से बात करने के बाद जांच कर रहा है.

ग्रामीणों ने बताई ये कहानी
उधर, ग्रामीणों का मानना है कि सालों पहले जेठू राम नाम के दलित व्यक्ति पर किसी जानवर को मारने का आरोप लगा था, जिसके बाद प्रायश्चित करने के लिए उन्होंने गांव के एक पंडित शंभूनाथ तिवारी को मंदिर बनवाने के लिए पूरा खर्च दिया था. पंडित जी ने निर्माण कार्य कराया था और काफी समय तक खुद ही मंदिर में पूजा पाठ करते थे. कुछ दिनों बाद पंडित शंभूनाथ की मौत हो गई.

पंडित जी की मौत के बाद तक उनके लड़कों ने काम काज संभाला. लेकिन बाद में पंडित जी के चारों लड़के भी गांव छोड़कर चले गए. उन्होंने अपना मकान लगभग 3 लाख रुपये में गांव के ही आजम और मो. जमा को बेच दिया. उनके जाने के बाद से धीरे-धीरे मंदिर जर्जर होता गया और पूजा-पाठ होनी भी बंद हो गई. वहीं, गांव के प्रधान प्रतिनिधि आलम ने बताया कि मंदिर पर कोई कब्जा नहीं किया गया है. मंदिर वैसे ही पड़ा हुआ है. न कोई आता है और न ही पंडित जी हमको पूरा मकान अपने मर्जी से दिए हैं. इलाके का माहौल ठीक है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...