10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य14 फीट ऊंची दीवारें, लेंटर भी पड़ गया... संभल में जामा मस्जिद...

14 फीट ऊंची दीवारें, लेंटर भी पड़ गया… संभल में जामा मस्जिद के सामने 7 दिन में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी

Published on

संभल ,

यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने 27 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शुरू हुआ पुलिस चौकी बनाने का काम 7 दिन के अंदर लगभग पूरा हो गया है. हफ्ते भर के अंदर सत्यव्रत पुलिस चौकी की 14 फीट ऊंची दीवारें खड़ी हो गई हैं. लेंटर भी पड़ चुका है. चौकी के बाहर एक दर्जन से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं. निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. जल्द ही यहां पुलिस का कामकाज शुरू हो जाएगा.

बता दें कि 27 दिसंबर को सत्यव्रत पुलिस चौकी के लिए जमीन चिन्हित का काम शुरू हुआ था. इसके बाद झटपट साफ-सफाई हुई, नींव की खुदाई की गई और मजदूर-मिस्त्री लगाकर निर्माण कार्य शुरू हुआ. महज 7 दिन के अंदर ही पुलिस चौकी निर्माण का काम काफी हद तक पूरा हो गया है.

इस बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज देखते हुए इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कल ही शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश हुई है. इसको लेकर भी पुलिस अलर्ट है. फिलहाल, जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी की निर्माण वाली जगह पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जा रही है.

जामा मस्जिद के आसपास 500 मीटर तक मकान की छतों पर ड्रोन के जरिए निगरानी हो रही है. मस्जिद के आसपास के इलाके में RRF के जवान तैनात किए गए हैं. वहीं, मस्जिद के तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस बल एक्टिव है.

उधर, संभल में शाही जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन सत्यव्रत पुलिस चौकी को वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनाने का दावा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी की तरफ से संभल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

दरअसल, हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने X पर दावा किया था कि संभल मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वो वक्फ की जमीन पर है, जैसा कि रिकॉर्ड में दर्ज है. औवैसी ने दावा करते हुए जमीन के दस्तावेज शेयर कर लिखा था कि यह वक्फ नंबर 39-A मुरादाबाद है. यह उस जमीन का वक्फनामा है, जिस पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...