19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यUP : MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगे 17 लाख,...

UP : MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगे 17 लाख, पुलिस कांस्टेबल समेत 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 17 लाख रूपये हड़पने के मामले में भदोही पुलिस की क्राइम ब्रांच के दो कांस्टेबल समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह मामला अदालत के आदेश पर जिले के सुरयावा थाना में शुक्रवार को दर्ज किया गया.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि इन कांस्टेबल ने पैसे देने वाले छात्र नीरज यादव और उसके पिता रमाकांत यादव को धोखे से पुलिस लाइन बुलाकर हवालात में बंद कर दिया और बाप -बेटे पर पुलिस से की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की.

कोचिंग के दौरान हुई मुलाकात
सुरयावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि 2021 में बनारस में कोचिंग के दौरान नीरज की मुलाकात प्रयागराज के कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा और जौनपुर के राजन त्रिपाठी से हुई थी. बाद में उसकी मुलाकात जौनपुर के रहने वाले और फिलहाल भदोही पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही नरेन्द्र सिंह से हुई.

17 लाख रुपये लिए और फर्जी एडमिट कार्ड दिया
उन्होंने बताया कि आरोप है कि इन लोगों ने नीरज को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लिए और फर्जी एडमिट कार्ड दिया. इस मामले की शिकायत थाना और पुलिस के आला अधिकारी से किए जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने पर नीरज और उसके पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया.

14 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
गुप्ता ने बताया कि इस मामले में कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा, राजन त्रिपाठी, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी और दस अज्ञात व्यक्तियों समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

 

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...