3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत,...

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 7 गिरफ्तार

Published on

चंडीगढ़/अमृतसर,

पंजाब के अमृतसर जिले में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पांच की पहचान मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह और निंदर कौर के रूप में हुई है. आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मजीठा के गांवों में निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, “मजीठा के आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद ख़बर मिली है. मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ये मौतें नहीं, कत्ल हैं. दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. हर संभव मदद की जाएगी.” बताया गया है कि ये मौतें भंगाली, पातालपुरी, मरारी कलां और थेरेवाल गांवों में हुई हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि जहरीली शराब बनाने के लिए ऑनलाइन भारी मात्रा में मेथनॉल खरीदा गया था. अमृतसर जिला प्रशासन ने मेडिकल टीमें तैनात की हैं, जो जांच कर रही हैं.

अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि ज्यादातर पीड़ित दिहाड़ी मजदूर थे. पुलिस को सोमवार रात को मौतों की सूचना मिली. पुलिस उप महानिरीक्षक (सीमा रेंज) सतिंदर सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पांच की पहचान कर ली गई है.

जालंधर ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा किया. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की है. डीसी ने कहा, “जैसे ही हमें इसकी (जहरीली शराब त्रासदी) जानकारी मिली, हमने तुरंत मेडिकल टीमें तैनात कर दीं. हमारी टीमें घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं. भले ही शराब पीने वालों में लक्षण नहीं हैं, लेकिन हम जोर दे रहे हैं कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाए.”

उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने रविवार या सोमवार को जहरीली शराब पी थी और उल्टी होने लगी थी. हम पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन देते हैं. मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को 50 लीटर मेथनॉल की आपूर्ति मिली थी, जिसे उसने पतला करके दो लीटर के पैकेट में लोगों को बेचा. उन्होंने कहा, “हम प्रत्येक पैकेट का पता लगा रहे हैं और उसे जब्त करने की कार्यवाही कर रहे हैं.”

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...