14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य17 का शिक्षक, 13 की छात्रा, शादी का झांसा दे भगाया...राजस्थान से...

17 का शिक्षक, 13 की छात्रा, शादी का झांसा दे भगाया…राजस्थान से पकड़ाया

Published on

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी थाना क्षेत्र से छात्रा की गुमशुदगी का मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया गया है। लड़की को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया तो उसके भी नाबालिग होने की बात सामने आई। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस पूरे मामले की चर्चा अब चारो तरफ हो रही है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर के एक स्कूल से सातवीं कक्षा की एक छात्रा लापता हो गई। उसके अभिभावकों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। आखिरी बार उसे स्कूल में देखा गया था। कक्षा के लिए गई छात्रा को स्कूल के ही शिक्षक के भगाने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी कि न्यू मंडी थाना के एक प्राइवेट स्कूल का पूरा मामला है।

आरोपी शिक्षक निजी स्कूल के प्रबंधक का 17 वर्षीय बेटा है। पुलिस ने बताया कि वह अपने पिता के स्कूल में पढ़ाने का भी काम करता है। उसी पर छात्रा को बहलाकर राजस्थान ले जाने का आरोप लगा है। आरोप यह है कि उसने स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। 2 अक्टूबर को शादी की बात कहकर अपने साथ ले गया। दोनों राजस्थान चले गए।

पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। मामले की पड़ताल के दौरान सुराग लगने पर पुलिस लड़की को राजस्थान में उसके शिक्षक के कब्जे से छुड़ाकर बुधवार शाम न्यू मंडी ले आई है। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। नाबालिग होने की वजह से उसे किशोर सुधार गृह भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...