3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्य2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर बड़ी संख्या में मतदाता परेशान हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लॉजिकल डिस्पेंसी पाए जाने वाले 2 लाख 27 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मतदाताओं की सुनवाई मात्र दो दिनों में कराए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इन मतदाताओं को अपनी गड़बड़ी सुधारने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा न करने पर उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी तक सुनवाई और फॉर्म निराकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है।

हालांकि इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं की सुनवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। कलेक्टर ने 5 फरवरी तक एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
गोविंदपुरा और नरेला में सबसे ज्यादा गड़बड़ी लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं में सबसे अधिक संख्या गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है, जहां 82,486 मतदाता शामिल हैं।

इसके बाद नरेला में 69,797, हुजूर में 52,423, मध्य में 46,669, उत्तर में 40,946, बैरसिया में 35,677 और दक्षिण-पश्चिम में 18,656 मतदाता शामिल हैं। इनमें नो-मैपिंग वाले मतदाता भी शामिल हैं। अब तक नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्पेंसी वाले करीब 1 लाख 30 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। 21 फरवरी को जारी होगी एसआईआर की फाइनल सूची निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाताओं की सुनवाई के बाद नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और पता परिवर्तन से जुड़े मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके पश्चात 21 फरवरी को एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

Read Also :- भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this