19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: तैयारियों में जुटा शासन, कार्यक्रम में सीएम...

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: तैयारियों में जुटा शासन, कार्यक्रम में सीएम साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी

Published on

रायपुर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीएम साय राजधानी रायपुर में योगाभ्यास करेंगे जबकि सभी विधायक और मंत्री विभिन्न जिलों में योग करते नजर आएंगे। रायपुर जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि बनाकर भेजने की योजना बनाई है। इसके तहत बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे।

सांसद भी करेंगे योग
राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....