10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य250 साल पुराना मंदिर, कुंड के नीचे दबे 32 कुंए... अब संभल...

250 साल पुराना मंदिर, कुंड के नीचे दबे 32 कुंए… अब संभल के चंदौसी में इस धार्मिक स्थल को लेकर उठी ये मांग

Published on

संभल ,

संभल के चंदौसी क्षेत्र में राजा की बावड़ी के निकलने के बाद अब एक-एक कर दूसरी प्राचीन धरोहरें सामने आ रही हैं. यहां अब एक मंदिर व कुंड सामने आया है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की है. दरअसल, चंदौसी तहसील के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को एक शिकायती पत्र दिया था कि गणेशपुर गांव में 250 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हुआ है और इस मंदिर के परिसर में भव्य कुंड है जिसमें 32 कुंए दबे हुए हैं. लोगों की मांग है कि इसे पुनर्जीवित कर एक भव्य धार्मिक स्थल बनाया जाए. जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ और सर्वे व जांच करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

राजस्व की टीम ने ध्वस्त पड़े मंदिर और कुंड का जायजा लिया. तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर के नाम 125 बीघा जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है. मंदिर और कुंड 15 बीघा जमीन पर बना है. जांच-पड़ताल के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा और फिर जीर्णोद्धार की प्रकिया शुरू की जाएगी.

तहसीलदार ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि इस कुंड के नीचे एक या दो नहीं बल्कि 32 कुंए हैं, जिसमें कभी पानी भरा रहता था. लेकिन वर्तमान में इन कुंओं को मिट्टी से पाट दिया गया है, जिससे कुंड सूख गया है. किसी समय पर यहां लोग स्नान करने और पानी पीते आते थे. फिलहाल, ASI टीम को सूचना दे दी गई है.

जब ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां जन्म अष्टमी पर हर साल बहुत बड़े मेले का आयोजन हुआ करता था. मान्यता थी कि इस कुंड में स्नान करने से लोगों के चर्म रोग खत्म हो जाते हैं. लोगों की हर मनोकामना भी पूरी होती है. ऐसे में मांग है कि मंदिर और कुंड को अपना पुराना वैभव लौटाया जाए.

उधर, संभल के चंदौसी इलाके में जारी प्राचीन बावड़ी की खुदाई का काम रोक दिया गया है. ASI के अधिकारियों ने खुदाई का काम कर रहे मजदूरों को बावड़ी की गहराई से बाहर निकलने को कहा है. क्योंकि, ASI का अनुमान है कि बावड़ी का हिस्सा कभी भी गिर सकता है. ASI के अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने मजदूरों से कहा है कि बावड़ी के अंदर की दीवारें काफी कमजोर हैं, वो या तो गिर सकती हैं या फिर नीचे धंस सकती हैं. ऐसे में बावड़ी के अंदर खतरा बना हुआ है. बावड़ी की खुदाई और साफ-सफाई का 15वां दिन है.

साल 1720 में राजा आत्माराम द्वारा ये बावड़ी बनवाई गई थी, जो लंबे से गुमनाम थी. इसपर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था. ऊपर मलबे का ढेर जम गया था. अब इसकी खुदाई में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. साथ ही अन्य धरोहरें भी मिल रही हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...