10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य28 साल की AAP विधायक बनीं दुल्हन, पार्टी के कार्यकर्ता से रचाई...

28 साल की AAP विधायक बनीं दुल्हन, पार्टी के कार्यकर्ता से रचाई शादी

Published on

संगरूर,

पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक नरिंदर कौर भराज आज विवाह बंधन में बंध गईं. 28 साल की नरिंदर ने खुद से एक साल बड़े पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल संग एक बेहद सादे समारोह में फेरे लिए. पटियाला के गांव रोडेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में दोनों के आनंद कारज की रस्में निभाई गईं.

शादी के बाद नरिंदर कौर ने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी ने साधारण परिवारों से उम्मीदवार चुनकर सरकार बनाई है, इसीलिए साधारण परिवार होने के नाते हमने साधारण तरीके से ही शादी की है.AAP विधायक नरिंदर ने कहा कि राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ अब परिवारिक जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, लेकिन इस बात की खुशी है कि उसको बांटने के लिए एक साथी भी मिल गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरिंदर कौर के गांव भराजऔर मनदीप सिंह के लखेवाल गांव के बीच महज 2 किलोमीटर की दूरी है. AAP विधायक के पति बने मनदीप सिंह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं. यही नहीं, मनदीप सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान नरिंदर कौर भराज के पक्ष में चुनाव प्रचार में भी उतर चुके हैं.

बता दें कि 28 साल की नरिंदर पंजाब विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं. उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरूर सीट से से 38 हजार से अधिक वोटों के अंतर से अपना पहला चुनाव जीता था.

नरिंदर ने संगरूर सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इंदर सिंगला को हराया था.नरिंदर कौर ने कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला को चुनावी मैदान में शिकस्त दी थी, जो कि पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे. वहीं, इस चुनाव में युवा नरिंदर के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के विनरजीत सिंह गोल्डी और भारती जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद खन्ना भी उतरे थे.

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...