5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट के घर से मिलीं 3 डायरियां खोलेंगी हत्‍या का राज!...

सोनाली फोगाट के घर से मिलीं 3 डायरियां खोलेंगी हत्‍या का राज! पुलिस खंगालेगी पन्‍ना-पन्‍ना

Published on

ह‍िसार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुल‍िस जांच में जुटी है। पुल‍िस ने सोनाली फोगाट के ह‍िसार वाले घर से तीन डायर‍ियां जब्‍त की है। इसके अलावा पुल‍िस ने सोनाली के कमरे का लॉकर भी सील कर द‍िया है। इससे पहले गोवा पुलिस गुरुवार को बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के संत नगर स्थित मकान नंबर 68 पर पहुंची और पूरे मकान की जांच-पड़ताल की। गुरुवार को सोनाली के भाई वतन ढाका और जीजा अमन पूनिया ने घर का ताला खोला और अधिकारियों को लेकर अंदर गए थे। वहीं बुधवार को गोवा पुलिस उनके फॉर्महाउस पर गई थी।

गोवा पुलिस सबसे पहले घर की ग्रांउड फ्लोर पर रही। ग्राउंड फ्लोर पर सोनाली के ऑफिस की जांच की। इसके बाद टीम ने ऊपरी मंजिल की तलाशी ली। सोनाली के ऊपरी मंजिल के कमरों में काफी अच्छी डेकोरेशन हुई थी। गोवा पुलिस की टीम ने पूरे कमरे की विडियोग्राफी की। सोनाली और उसके पति की पुरानी तस्वीरों को इंस्पेक्टर थेरॉन डिकोस्टा ने अपने मोबाइल से खींचा। सोनाली के बेडरूम को भी खोलकर देखा। इन कमरों की लंबाई और चौड़ाई भी जांची गई।

प्रॉपर्टी के कागजात बरामद
घर से गोवा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डिवाइस देखी, लेकिन उसे अपने कब्जे में नहीं लिया। गोवा पुलिस ने प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए। गोवा पुलिस ने प्रॉपर्टी के कागजात को अपने कब्जे में ले लिया है। बाद में पुलिस टीम ने राजस्व अधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि गोवा पुलिस जमीन सहित उस संपत्ति का भी आकलन कर रही है, जो फोगाट के नाम पर है। गोवा पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में संपत्ति से जुड़ा कोई पहलू भी शामिल है या नहीं। कुछ रिश्तेदारों ने पूर्व में आरोप लगाया था कि फोगाट के सहयोगी सुधीर सांगवान की नजर उनकी संपत्ति पर थी।

सोनाली की प्रॉपर्टी 110 करोड़ रुपये बताई जा रही
सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनाली के परिवार को गोवा पुलिस पर कोई विश्वास नहीं है, इसलिए न्यायिक जांच जरूरी है। पूनिया ने कहा कि सोनाली की जो 110 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बताई जा रही है, उसमें सचाई यह है कि यह सारी पैतृक संपत्ति ससुराल पक्ष की है, जोकि उनके पति के निधन के बाद उन्हें प्राप्त हुई थी। इस संपत्ति में 6.5 एकड़ कृषि भूमि, तीन दुकानें और एक मकान है।

तीन आरोपियों को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
उधर, सोनाली फोगाट की मौत मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को गोवा की एक अदालत ने शुक्रवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स, कथित ड्रग तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर और रामदास मांड्रेकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्लीज रेस्तरां के मालिक नून्स, गांवकर और मांड्रेकर को पणजी की एक अदालत ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...