17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबरेली में नमाज पढ़ने पर 4 लोग गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ FIR,...

बरेली में नमाज पढ़ने पर 4 लोग गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ FIR, टीन शेड डालकर बनाई थी मस्जिद

Published on

बरेली,

बरेली में बिना अनुमति के एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अता करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के लिए सात लोगों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह घटना उस समय हुई जब जिले में त्योहारों और आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को देखते हुए निषेधाज्ञा (Injunction) लागू थी.

बेहड़ी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) संजय तोमर ने कहा कि जाम सावंत शुमाली गांव में एक जमीन पर टिन शेड में 20 से अधिक लोग बिना अनुमति के नमाज अता कर रहे थे. पुलिस स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जागरण सेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही थी.

संगठन के एक सदस्य हिमांशु पटेल ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया. SHO ने कहा कि घटना का ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था.

4 गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने ग्राम प्रधान आरिफ, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद और छोटे अहमद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुजम्मिल, कादिर अहमद और मोहम्मद आरिफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. SHO ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this