12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य40 किमी की पदयात्रा, जल, जंगल और जमीन के बचाने सड़क पर...

40 किमी की पदयात्रा, जल, जंगल और जमीन के बचाने सड़क पर उतरेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क में उतरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में पद यात्रा निकालने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किमी की न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी।

दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतिम दिन दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव कर यात्रा का समापन किया जाएगा। भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी।

क्या कहा दीपक बैज ने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

दीपक बैज की हुई थी तारीफ
बता दें कि हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दीपक बैज को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ उनकी तारीफ की थी।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...