12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यरावण के 10 में से 5 सिर टूटे, भारी बारिश के चलते...

रावण के 10 में से 5 सिर टूटे, भारी बारिश के चलते पुतले का हुआ हाल-बेहाल

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कानपूर में आज सुबह से बारिश हो रही है. बारिश ने दशहरे मेले और रावण दहन के रंग को फीका कर दिया है. कई जगह पर रावण का पुतला भीग गया तो कई जगह पर रावण का पुतला तहस-नहस हो गया है. कानपुर में सबसे प्रतिष्ठित परेड रामलीला का रावण भी तहस-नहस हो गया. उसे सही करने की कोशिश हो रही है.

कानपुर के परेड रामलीला के रावण का पुतला ऊपर से टेढ़ा हो गया है. रावण का पुतला बरसात में नष्ट हो गया है. अब नगर निगम की टीम क्रेन लेकर आई है. रावण के पुतला को सीधा करने में लगी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से पुतला सही नहीं हो रहा है. फिलहाल नगर निगम की टीम पुतले को सही करने की कोशिश में जुटी है.

कानपुर में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शहर में रामलीला स्थल पर दहन के लिए खड़े किए रावण के पुतले भीग चुके हैं या फिर तेज हवा में गिर चुके हैं. रामलीला और दशहरा मेला में रावण दहन को लेकर संशय के हालात बन गए हैं. कानपुर के गोविंद नगर पार्क में रावण का पुतला हवा और बारिश में बर्बाद हुआ.

कानपुर में सबसे बड़ी परेड रामलीला में लगातार हो रही बारिश से रावण का पुतला तहस-नहस हो गया है. रावण के 5 सिर टूट चुके हैं. रावण का पूरा श्रृंगार बिगड़ गया है. अब आलम यह है कि नगर निगम की क्रेन रावण के पुतले को सही करने के लिए रामलीला ग्राउंड में पहुंच चुकी हैं. इंजीनियर का कहना है कि पुतला सही करने के लिए हम आए हैं, बरसात हो रही है. कुछ रुके तो उसको सीधा करें.

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...