24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्य50 खोके एकदम OK, उद्धव गुट ने शिंदे विधायकों को चिढ़ाया

50 खोके एकदम OK, उद्धव गुट ने शिंदे विधायकों को चिढ़ाया

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्रबुधवार से शुरू हुआ। इस दौरान विपक्षी दलों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर एकनाथ शिंदेके नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महाराष्ट्र विधान भवन में जब मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत गुट के विधायक द‍िखे तब उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों ने पचास खोके (50 करोड़) के नारे लगाकर उन्हें चिढ़ाया।

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले श‍िवसेना व‍िधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कुछ विपक्षी सदस्यों को तख्तियां पकड़े हुए देखा गया, जिन पर शिंदे-फडणवीस नीत सरकार की वैधता पर सवाल उठाए गए थे। इस दौरान श‍िंदे चुपचाप मुस्‍कुराते हुए वहां से न‍िकल गए।

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र के बीच बुधवार को विपक्षी दलों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के नेता अजीत पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक आदित्य ठाकरे सहित उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ सदस्यों ने भी नारेबाजी में हिस्सा लिया।

25 अगस्त तक चलेगा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त बुधवार से से शुरू हुआ। सत्र 25 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ श‍िंदे, उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत श‍िंदे गुट के व‍िधायकों ने छत्रपत‍ि श‍िवाजी की प्रत‍िमा पर माल्‍यार्पण क‍िया।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...