23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा, बस और कार में भिंड़त,...

राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा, बस और कार में भिंड़त, 5 लोगों की मौत

Published on

करौली,

करौली में निजी बस और कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई है. करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास ये हादसा हुआ है. कार सवार यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं. गंगापुर से तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने कार को टक्कर मारी. इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर गुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया है.कार सवार 4 ने कार में ही तोड़ा दम, एक की गंगापुर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. मृतक कार सवारों की अभी पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के मुताबिक, कार और बस के बीच कुड़गांव और सलेमपुर के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही कुड़गांव थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे है. साथ ही करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

पुलिस का कहना है कि बस और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टुकड़ों में बिखर गई. कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही कुड़गांव थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...